Railway New Recruitment 2025: रेलवे भर्ती का नया शार्ट नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार आवेदकों का चयन 6180 पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदकों का चयन टेक्नीशियन के पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 जून 2025 से स्वीकार किये जायेंगे। योग्य आवेदक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। RRB Railway Technician Recruitment 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में शेयर की गई है।
RRB Railway Technician Recruitment 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए तथा तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड III के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.