SGPGI Recruitment 2025: मेडिकल कॉलेज में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करे

SGPGI Recruitment 2025: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) लखनऊ द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत SGPGI द्वारा 1479 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। SGPGI Recruitment 2025 के द्वारा मेडिकल फील्ड से जुड़े आवेदकों के लिए भर्ती निकली है।

SGPGI Recruitment 2025 Details

पद का नामपदों की संख्या
नर्सिंग ऑफिसर1200
जूनियर अकाउंट ऑफिसर06
तकनीकी अधिकारी (सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल)01
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट07
भंडार पाल22
मेडिकल सोशल सर्विस अधिकारी ग्रेड-II02
वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक32
आशुलिपिक64
सीएसएसडी सहायक20
ड्राफ्ट्समैन01
अस्पताल परिचारक ग्रेड-II43
ओ.टी. सहायक81
कुल पद1479

Salary (सैलरी)

चयनित आवेदकों को सातवे वेतनमान के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसरबीएससी नर्सिंग या GNM डिप्लोमा
जूनियर अकाउंट ऑफिसरबीकॉम के साथ 02 वर्ष का अनुभव
टेक्निकल ऑफिसर (सीडब्ल्यूएस बायोमेडिकल)इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लास टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल या संबंधित शाखा में डिग्री या संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा + 5 साल का अनुभव।
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्टलाइफ साइंस या अन्य विज्ञान में B.Sc. + मेडिकल रेडिएशन और आइसोटोप टेक्निक (DMRIT) में 1 वर्ष का डिप्लोमा
स्टोर कीपरमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री + सामग्री प्रबंधन में पीजी डिग्री/डिप्लोमा + कंप्यूटर का ज्ञान।
मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-IIसामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री + स्वास्थ्य कल्याण संस्था में कार्य अनुभव।
सीनियर प्रशासनिक असिस्टेंटस्नातक डिग्री + नोटिंग/ड्राफ्टिंग और कंप्यूटर ज्ञान + टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट + सरकारी/स्वायत्त संस्था में 1 वर्ष का अनुभव।
स्टेनोग्राफरस्नातक डिग्री + आशुलिपि गति: 80 शब्द प्रति मिनट (हिंदी/अंग्रेजी) + टाइपिंग गति: हिंदी में 25 या अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट + कंप्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान।
सीएसएसडी असिस्टेंटविज्ञान विषय से 10+2 + सीएसएसडी में डिप्लोमा, अन्यथा बड़े शिक्षण अस्पताल में सीएसएसडी का 3 वर्ष का अनुभव।
ड्राफ्ट्समैनमैट्रिक या समकक्ष + सिविल ड्राफ्ट्समैनशिप में 2 वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाणपत्र (आईटीआई से) + 1 वर्ष का अनुभव।
हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-II10वीं पास
ओ.टी. असिस्टेंटबी.एससी. (एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) / बी.एससी. (ओ.टी. टेक्नोलॉजी) / बी.एससी. (एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से।

Age Limit (आयुसीमा)

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Latest Post
MDL Vacancy 2025
MPPGCL Recruitment 2025
SSC CGL Recruitment 2025

Application Fees (आवेदन फीस)

SGPGI Recruitment 2025 में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 1180 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST केटेगरी के आवेदकों को 708 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भर्ती में आवेदकों का चयन कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही स्वीकार किये जायेंगे। विभाग द्वारा 12 जून 2025 को सिर्फ ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

SGPGI Recruitment 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको SGPGI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप SGPGI Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

SGPGI Recruitment 2025 Important Links

Apply Onlineजल्द लिंक एक्टिवेट की जाएगी
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment