MPBSE Counselor Vacancy 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड में निकली परामर्शदाता के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा MPBSE Counselor Vacancy 2024 के संबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में हेल्पलाइन सेवा संचालन हेतु अनुभवी एवं पात्र परामर्शदाता के पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ के माध्यम से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है। MPBSE Counselor Recruitment 2024 के लिए आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म 11 दिसंबर 2024 तक ऑफलाइन माध्यम से जमा करना है। MPBSE Counselor Vacancy 2024 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MPBSE Counselor Vacancy 2024 Details in Hindi

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) में पारिश्रमिक आधार पर 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक के लिए परामर्शदाता के पदों पर भर्ती निकली है। इक्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म और दस्तावेज माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल स्थित विज्ञान केंद्र कक्ष में दिनांक 11 दिसंबर 2024 शाम 05:30 बजे तक जमा कर सकते है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

Salary

काउंसलिंग कार्य हेतु मंडल में स्वीकृत दर अनुसार रूपये 215/- प्रति घंटे की दर से मानदेय देय होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Educational Qualification

  • मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयो द्वारा प्रदत्त)
  • शालेय विद्यार्थियों की अकादमिक कॉउंसलिंग का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

Latest Post
MP Van Vibhag Vacancy 2024
MPSFDC Recruitment 2024
GMC Bhopal Vacancy 2024

Important Dates

विज्ञापन जारी करने की तिथि20/11/2024
आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि11/12/2024 शाम 05 बजे तक

Application Fees

सभी वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process

इस भर्ती में आवेदकों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MPBSE Recruitment 2024 Selection Process

Process to apply for MPBSE Recruitment 2024

  • सबसे पहले आपको MPBSE की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर IMPORTANT ALERTS का पॉपअप दिखाई देगा, जिसमे इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, इसका प्रिंट आउट निकालें।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज विभाग के निचे लिखे पते पर भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, म.प्र. भोपाल स्थित विज्ञान केन्द्र कक्ष

Important Links

Download Application Form
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment