MP Van Vibhag Vacancy 2024: मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती, 25300 से 80500 रूपये सैलरी मिलेगी

मध्य प्रदेश सामान्य वन मंडल भोपाल द्वारा वन विभाग में भर्ती के सबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती के अंतर्गत आवेदकों का चयन मानचित्रकार के पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को 25300 से 80500 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से 28 नवंबर 2024 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। MP Van Vibhag Vacancy 2024 से जुडी अधिक जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

MP Van Vibhag Vacancy 2024 Details in Hindi

मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये गए है। इस भर्ती में 08 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। MP Van Vibhag Vacancy 2024 के तहत आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP Van Vibhag Vacancy 2024

Salary

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 25300 से 80500 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

Educational Qualification

आवेदक के पास बारहवीं कक्षा के साथ जे.जे. स्कूल ऑफ आर्टस मुम्बई से प्रारंभिक (एलीमेण्ट्री) ड्राइंग में इंटर-मीडिएट प्रमाण पत्र या मान्यता प्राप्त औदयोगिक प्रशिक्षक संस्थाओं से मानचित्रकारी का प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो या सर्वे आफ इंडिया हैदराबाद से फोटोग्राफी विषय में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। मध्यप्रदेश राजपत्र 16 फरवरी 2015 संशोधन 3 नियम 10 में समूह तीन (ख) मानचित्रकार / सहायक मानचित्रकार हेतु-हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा (10+2) के साथ औधोगिक प्रशिक्षण संस्था का नक्शानवीसी (ड्रफ्ट्समैनशिप) में प्रमाण-पत्र / मान्यता प्राप्त संस्था से वास्तुकला में पत्रोपाधि / मान्यता संस्था से आर्कटिक्स या मानचित्रकार में डिप्लोमा होना चाहिए।

Age Limit

मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।

लेटेस्ट पोस्ट
NRRMS Recruitment 2024
MP Bhopal Rojgar Mela 2024
Indore Rojgar Mela 2024

Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

Selection Process

इस भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

How to apply for MP Van Vibhag Vacancy 2024?

  • सबसे पहले आपको MP Forest की ऑफिसियल वेबसाइट https://mpforest.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ताजा अपडेट सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन में ही आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, जिसका प्रिंट आउट निकाल कर फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते पर भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, सामान्य वनमण्डल भोपाल खेल परिसर, इंदिरा निकुंज, 74 बंगले भोपाल पिन – 462003

Important Dates

विज्ञापन जारी करने की तिथि11/11/2024
आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की प्रारंभिक तिथि11/11/2024
आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि28/11/2024

Important Links

Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment