MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 04 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 1st Shift

प्रश्न 1: गीता का फारसी में अनुवाद किसने किया था?
उत्तर: गीता का फारसी में अनुवाद दारा शिकोह ने किया था। उन्होंने 52 उपनिषदों का भी अनुवाद किया था। दारा शिकोह मुगल सम्राट शाहजहां का सबसे बड़ा पुत्र था और औरंगजेब के साथ युद्ध में मारा गया था।

प्रश्न 2: भोपाल को मध्य प्रदेश की राजधानी कब बनाया गया?
उत्तर: भोपाल को 1956 में मध्य प्रदेश की राजधानी बनाया गया था। इसे 26 जनवरी 1972 को अलग जिला घोषित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न 3: भारत में कौन सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
उत्तर: नर्मदा और ताप्ती नदियां भ्रंश घाटी से होकर बहती हैं।

प्रश्न 4: मध्य प्रदेश में 1952 में विधानसभा सीटें कितनी थीं?
उत्तर: 1952 में मध्य प्रदेश में विधानसभा की 184 सीटें थीं।

प्रश्न 5: स्टैंड अप इंडिया योजना का उद्देश्य क्या था?
उत्तर: एससी, एसटी और महिला उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करना इसका उद्देश्य था।

प्रश्न 6: तवा बांध की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर: तवा बांध की ऊंचाई 57.91 मीटर (लगभग 190 फीट) है।

प्रश्न 7: पांचवीं शताब्दी के दौरान दक्षिण भारत में कौन से त्यौहार मनाए जाते थे?
उत्तर: पोंगल, ओनम, चितई और तिरुवीजा त्यौहार मनाए जाते थे।

प्रश्न 8: भगोरिया त्यौहार किस जनजाति का है?
उत्तर: भगोरिया त्यौहार भील जनजाति का है, जो फसल कटाई के बाद झाबुआ, धार, अलीराजपुर आदि जिलों में मनाया जाता है।

प्रश्न 9: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की स्थापना 1970 में हुई थी।

प्रश्न 10: भारत में हिंदी के बाद सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
उत्तर: हिंदी के बाद बंगाली सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

MP Police Constable Exam 04 Nov 2025 1st Shift

प्रश्न 11: केंद्र शासित प्रदेश का हेड कौन होता है?
उत्तर: केंद्र शासित प्रदेश का हेड भारत का राष्ट्रपति होता है।

प्रश्न 12: राजघाट बांध की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर: राजघाट बांध की ऊंचाई 43.8 मीटर है।

प्रश्न 13: छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से कब अलग किया गया था?
उत्तर: छत्तीसगढ़ को 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग किया गया था।

प्रश्न 14: मध्य प्रदेश में मेले का महत्व क्या है?
उत्तर: मध्य प्रदेश में मेले का धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व है।

प्रश्न 15: शिल्पदिकारम में किस त्यौहार का वर्णन मिलता है?
उत्तर: शिल्पदिकारम में पोंगल त्यौहार का वर्णन मिलता है।

प्रश्न 16: अल्पसंख्यकों के लिए प्रावधान किस अधिनियम में किया गया था?
उत्तर: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम 1992 में अल्पसंख्यकों के लिए प्रावधान किया गया।

प्रश्न 17: श्वसन के दौरान ऊर्जा किस रूप में निकलती है?
उत्तर: श्वसन के दौरान ऊर्जा एटीपी (Adenosine Triphosphate) के रूप में निकलती है।

प्रश्न 18: अम्लीय वर्षा किसके कारण होती है?
उत्तर: सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO₂) के कारण अम्लीय वर्षा होती है।

प्रश्न 19: बिच्छू के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर: बिच्छू के डंक में मेथेनोइक अम्ल (Formic Acid) पाया जाता है।

प्रश्न 20: पारिस्थितिकी तंत्र की कार्यात्मक इकाई क्या है?
उत्तर: पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) ही इसकी कार्यात्मक इकाई होती है।

प्रश्न 21: गोलाकार वस्तु की मोटाई दोगुनी करने से विस्थापन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर: विस्थापन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह वस्तु की स्थिति पर निर्भर करता है, आकार पर नहीं।

प्रश्न 22: वायुमंडल में धूल के कण फैलने पर आकाश का रंग कैसा दिखता है?
उत्तर: वायुमंडल में धूल के कण फैलने पर आकाश लाल या नारंगी दिखाई देता है।

प्रश्न 23: दूरदृष्टि दोष क्या है?
उत्तर: दूरदृष्टि दोष (Hypermetropia) में पास की वस्तुएं धुंधली और दूर की वस्तुएं साफ दिखाई देती हैं।

प्रश्न 24: लेंस की पावर क्या दर्शाती है?
उत्तर: लेंस की पावर उसकी फोकस दूरी के व्युत्क्रम के बराबर होती है और यह अभिसारण या अपसारण की क्षमता दर्शाती है।

प्रश्न 25: फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार बल की दिशा क्या होती है?
उत्तर: फ्लेमिंग के बाएं हाथ के नियम के अनुसार अंगूठा बल (Force) की दिशा बताता है।

MP Police Constable Exam 01 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment