MP Police Constable Exam 01 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 01 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 01 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

MP Police Constable Exam 01 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 1: धमोनी उर्स मेला किसकी याद में मनाया जाता है?

उत्तर: मस्तान शाह अली की याद में।

अतिरिक्त जानकारी: यह मेला सागर (म.प्र.) जिले के धमोनी गाँव में अप्रैल-मई महीने में आयोजित होता है।

प्रश्न 2: पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: कोविड-19 महामारी के बाद रेडी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) को बिना गारंटी के ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाना।

अतिरिक्त जानकारी: ₹10,000 का कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जाता है।

प्रश्न 3: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना कब और कहाँ हुई थी?
उत्तर:

  • अस्थायी स्थापना: 1 नवंबर 1956
  • स्थायी स्थापना: 28 नवंबर 1968
    खंडपीठें: इंदौर और ग्वालियर
    मुख्य पीठ: जबलपुर

प्रश्न 4: हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अनुसार गर्भवती महिला को कितने दिन बाद बच्चा मान्य होगा?

उत्तर: इस अधिनियम में निश्चित दिन या अवधि निर्धारित नहीं है।

संबंधित जानकारी: यदि विवाह के विघटन के 280 दिनों के भीतर बच्चा जन्म लेता है तो उसे वैध माना जाता है।

प्रश्न 5: 2022-23 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की भारतीय महिला उपनिदेशक कौन थीं?

उत्तर: गीता गोपीनाथ

अतिरिक्त जानकारी: जनवरी 2022 में उन्हें प्रथम उप प्रबंध निदेशक बनाया गया।

प्रश्न 6: भीमगढ़ बांध किस जिले में स्थित है?

उत्तर: शिवनी जिले में, वेनगंगा नदी पर।

अतिरिक्त जानकारी: यह एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है, जिसे “संजय सरोवर बांध” भी कहा जाता है।

प्रश्न 7: 1 नवंबर सन 2000 को उच्च न्यायालय में क्या बदलाव हुआ?

उत्तर: छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ और उसके लिए पृथक उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

अतिरिक्त जानकारी: छत्तीसगढ़ भारत का 26वां राज्य बना।

MP Police Constable Exam 01 Nov 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 8: मध्य प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर: डॉ. पट्टाबी सीतारमैया

कार्यकाल: 1952 से 1957
संबंधित जानकारी: इन्होंने आंध्र प्रदेश बैंक की स्थापना 1923 में की थी।

प्रश्न 9: मध्य प्रदेश में सिंचाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण नदी घाटी कौन सी है?

उत्तर: नर्मदा घाटी परियोजना

अतिरिक्त जानकारी: यह सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण और पेयजल आपूर्ति हेतु है।
साथ में याद रखें: चंबल घाटी परियोजना म.प्र. की पहली नदी घाटी परियोजना है।

प्रश्न 10: भारत में सबसे अधिक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) किस राज्य में हैं?

उत्तर: तमिलनाडु

अतिरिक्त जानकारी: तमिलनाडु में 51 SEZ, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 38-38 SEZ हैं।

प्रश्न 11: उदिता योजना कब शुरू की गई थी?

उत्तर: 1 नवंबर 2016

उद्देश्य: किशोरी बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना।
विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग, म.प्र. सरकार

प्रश्न 12: सर्वोदय योजना किसके द्वारा तैयार की गई थी?

उत्तर: जयप्रकाश नारायण द्वारा, जनवरी 1950 में।

प्रश्न 13: मध्य प्रदेश में किस नदी से सिंचाई नहीं होती है?

उत्तर: चंबल नदी (मुख्यतः अपनी घाटियों के कारण)।

अतिरिक्त जानकारी: मध्य प्रदेश में मुख्य सिंचाई स्रोत — कुएं, नलकूप, नहरें, तालाब हैं।

प्रश्न 14: पूर्वी भारत का कौन-सा उत्सव 100 ड्रम से संबंधित है?

उत्तर: वांगला महोत्सव (सोड्रम महोत्सव)

अतिरिक्त जानकारी: यह मेघालय का पारंपरिक त्यौहार है, नवंबर में तीन दिनों तक मनाया जाता है।

MP Police Constable Exam 31 Oct 2025 1st Shift

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment