SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती, 12th पास के लिए सरकारी नौकरी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 के लिए Official Notification जारी किया गया है। एसएससी में बारहवीं पास आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 737 पदों पर किया जायेगा। एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 सितम्बर 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। योग्य आवेदक एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Details in Hindi

पद का नामसामान्यओबीसीईडब्ल्यूएसएससीएसटीकुल पद
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल351170738756737

सैलरी

इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 25500 से 81100 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही पुरुष आवेदकों के पास HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयुसीमा

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 के लिए 01 जुलाई 2025 को आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। शासन के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन जारी करने की तिथि24/09/2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि24/09/2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि15/10/2025
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि16/10/2025
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि23/10/2025 से 25/10/2025
कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथिदिसंबर 2025/ जनवरी 2026

आवेदन फीस

जनरल/ ओबीसी/ EWS वर्ग के लिए100/-
SC/ST/ESM वर्ग के लिए0/-
महिला उमीदवार के लिए0/-

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • दसवीं की मार्कशीट
  • बारहवीं की मार्कशीट
  • ड्राइविंग लाइसेंस (पुरुष आवेदकों के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PE & MT), ट्रेड टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

How to Apply for SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025?

  • सबसे पहले आपको एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर New User ? Register Now का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे, और अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करे।
  • यदि आपका पहले से रजिस्ट्रेशन है तो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के पश्चात एसएससी जीडी के लिए APPLY ONLINE पर क्लिक करे, और अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म को सबमिट करे।
  • अंत में अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करके प्रिंटआउट निकालें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

लेटेस्ट पोस्ट: SSC Delhi Police Constable Recruitment 2025

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment