RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती, दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। योग्य आवेदक RRB रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। RRB Group D Vacancy 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में शेयर की गई है।

RRB Group D Recruitment 2025 Details in Hindi

रेलवे में दसवीं पास युवाओ के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। विभाग द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। योग्य आवेदक 23 जनवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ग्रुप का नामकुल पद
ग्रुप डी (विभिन्न पद)32438 पद

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

इस भर्ती के लिए आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Age Limit (आयुसीमा)

RRB Group D Recruitment 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए तथा अधिकतम आयु 36 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Application Fees (आवेदन फीस)

वर्गएप्लीकेशन फीस
अनारक्षित, ईडब्लूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए500/- रूपये
सभी वर्ग की महिला, एससी/एसटी250/- रूपये
  • फीस रिफंड: प्रथम कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित होने के बाद आवेदकों को 200 से 400 रुपये फीस रिफंड कर दी जाएगी।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथि)

RRB Group D Vacancy 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 23 जनवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदक 03 मार्च तक आवेदन फीस का भुगतान कर सकते है। आवेदन फॉर्म में सुधार 04 मार्च से 13 मार्च तक कर सकते है।

गतिविधियांतिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होने की तिथि23 जनवरी 2025
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि01 मार्च 2025

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

RRB Group D Bharti 2025 में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज परिक्षण और चिकित्सा परिक्षण के आधार पर किया जायेगा

RRB Group D Vacancy 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Group D भर्ती रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करना होगा।

RRB Group D Recruitment 2025 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment