Rojgar Mela Bhopal 2025: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन आयोजन किया जा रहा है। युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 28 अप्रैल 2025 (सोमवार) समय 10:00 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स, भोपाल पर होगा। जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) में 15 मल्टिनेशनल कंपनियां एवं 03 स्वरोजगार से संबंधित संस्थायें शामिल होगी।

Rojgar Mela Bhopal 2025 कंपनियां
क्रमांक | कंपनी का नाम |
---|---|
1 | भारतीय एयरटेल |
2 | एनआईआईटी |
3 | मेग्नम बीपीओ (आशिमा मॉल) |
4 | माँ शारदा इन्टरप्राइजेज |
5 | बजाज एलयान्स |
6 | नौकरी फाय.कॉम |
7 | नीवाबुपा प्रायवेट लिमिटेड |
8 | भारतीय जीवन बीमा निगम |
9 | पुखराज हेल्थ केयर |
10 | एजिस फेडरल लाईफ इन्श्योरेंस प्रा.लि. |
11 | बजाज केपिटल |
12 | केलिबर बिजनेस सपोर्ट सर्विसेस प्रा.लि. |
13 | एच.डी.बी. फायनेंस सर्विसेस |
14 | एक्वाटॉस्क मॉल बैंक फायनेंस |
15 | एजिस कस्टमर सर्पोट सर्विसेस प्रा.लि. (मिनाल रेसीडेंसी, जेके रोड, भोपाल) |
16 | टेक्नोटॉक्स बिजनेस सॉल्यूशन (आईटीआई पार्क, भोपाल) |
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
Rojgar Mela Bhopal 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
- इच्छुक आवेदक अपने प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार हेतु दिनांक 28.04.2025 प्रातः 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ईदगाह हिल्स, भोपाल में उपस्थित हों।
- साक्षात्कार के समय कंपनी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।