Indore KV Recruitment 2025: इंदौर केंद्रीय विद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करे आवेदन

Indore KV Recruitment 2025: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय इंदौर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Atomic Energy Central School, Indore में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु संविदा आधार पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन पीजीटी शिक्षक, टीजीटी शिक्षक, विशेष शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और बाल वाटिका शिक्षक के पदों पर किया जायेगा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय इंदौर वैकंसी 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे शेयर की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indore KV Recruitment 2025 Details

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय इंदौर में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिये आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना है। विद्यालय द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 21 अप्रैल से 02 मई 2025 तक किया जायेगा, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। Indore KV Recruitment 2025 के अंतर्गत निकली भर्ती के पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यतासैलरी
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)– कॉमर्स, इकोनॉमिक्स50% अंको के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और बीएड उत्तीर्ण। यदि पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% से अधिक अंक है तो बिना बीएड वाले भी आवेदन कर सकते है।35750/- प्रतिमाह
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- बायोलॉजी, केमिस्ट्री50% अंको के साथ स्नातक डिग्री के साथ बीएड डिग्री तथा सीटीईटी पेपर II उत्तीर्ण।34125/- प्रतिमाह
टीजीटी विशेष शिक्षकग्रेजुएशन के साथ स्पेशल बीएड तथा सीटीईटी पेपर II उत्तीर्ण34125/- प्रतिमाह
प्राथमिक शिक्षक50% अंको के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ डीएलएड तथा सीटीईटी पेपर I उत्तीर्ण।27625/- प्रतिमाह
बालवाटिका शिक्षक50% अंको के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ नर्सरी टीचर एजुकेशन में डिप्लोमा।27625/- प्रतिमाह

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण तिथि

विज्ञापन जारी करने की तिथि06/04/2025
आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि17/04/2025
इंटरव्यू तिथि21 अप्रैल से 02 मई 2025

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

Indore KV Recruitment Notification 2025 के अनुसार आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

Indore KV Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको AECS Indore की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aecsindore.ac.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Announcements टेब में Advertisement for Contractual Interview 2025 पर क्लिक करे।
  • नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।
  • योग्य आवेदकों को आवेदन फॉर्म और अपने समस्त दस्तावेजों को निचे दिए गए विद्यालय के पते पर भेजना है।
  • इंटरव्यू का स्थल: The Principal, Atomic Energy Central School, Post: RRCAT Colony, Dist: Indore State: Madhya Pradesh, Pin: 452013

महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment