Govt Job: पॉवरग्रिड में निकली 203 पदों पर भर्ती, 10वीं, आईटीआई पास करे ऑनलाइन आवेदन

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) में Junior Technician Trainee (JTT) के पदों पर भर्ती निकली है। PGCIL द्वारा 22 नवंबर 2023 को अधिसूचना क्रमांक CC/12/2023 जारी की गई है। इस भर्ती के तहत Junior Technician Trainee (Electrician) के 203 पदों पर युवाओ का चयन किया जायेगा। इस भर्ती में चयनित आवेदकों को पहले एक वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी, ट्रेनिंग के दौरान आवेदक को प्रतिमाह 18500 रूपये सैलरी दी जाएगी इसके पश्चात 21500 से 74000 रूपये के मध्य सैलरी दी जाएगी।

योग्य आवेदक PGCIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.powergrid.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 22 नवंबर 2023 से 12 दिसंबर 2023 तक भरे जायेंगे। इस आर्टिकल में PGCIL Junior Technician Trainee Bharti के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023 Details

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023 Details

PGCIL Junior Technician Trainee Vacancy 2023 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 18500 रूपये सैलरी दी जाएगी इसके पश्चात 21500 से 74000 रूपये के मध्य सैलरी दी जाएगी।

PGCIL Junior Technician Trainee Bharti 2023 Educational Qualification

आवेदक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। आईटीआई के अलावा डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारी आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

PGCIL JTT Recruitment 2023 Age Limit

PGCIL JTT Recruitment 2023 के लिए 12 दिसंबर 2023 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। शासन के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Latest Post
IISR Indore Recruitment 2023
SSC GD Constable Recruitment 2024
भारतीय खुफिया विभाग भर्ती 2023

महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)

विज्ञापन जारी करने की तिथि22/11/2023
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि22/11/2023
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि12/12/2023
लिखित परीक्षा तिथिजनवरी 2024

आवेदन फीस (Application Fees)

पॉवरग्रिड इलेक्ट्रीशियन भर्ती 2023 में जनरल/ ओबीसी/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 200 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST/PwBD/Ex-SM/DEx-SM केटेगरी के आवेदकों को आवेदन फीस में छूट रहेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। लिखित परीक्षा का समय 02 घंटे होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 120 प्रश्न टेक्निकल नॉलेज (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड) से सम्बंधित और 50 प्रश्न जनरल इंग्लिश, रीजनिंग, क्वांटिटिव एप्टीटुड और जनरल अवेयरनेस से सम्बंधित होंगे। परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Apply Online
Official Notification
Official Website

PGCIL Junior Technician Trainee Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले PGCIL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.powergrid.in/ पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers>Job Opportunities>Openings का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको निचे Recruitment of Junior Technician Trainee (Electrician) Advt. No. CC/12/2023 dated 22.11.2023 ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमे आवेदन करने की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदक को अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी है।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करे, इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर जायेगा।

PGCIL JTT Bharti 2023 FAQs

प्रश्न: PGCIL JTT Vacancy 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: 12 दिसंबर 2023

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment