Naval Dockyard Recruitment 2024: भारतीय नेवल डॉकयार्ड भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 275 पदों पर होगा चयन

इंडियन नेवी नेवल डॉकयार्ड द्वारा Naval Dockyard Recruitment 2024 के सम्बन्ध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नेवल डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में ट्रेड अपरेंटिस के 275 पदों पर भर्ती निकली है। Naval Dockyard Recruitment 2024 के योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 02 जनवरी 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। NAVY Trade Apprentice Bharti के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Naval Dockyard Recruitment 2024 Details

इंडियन नेवी में ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, पेंटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जैसी विभिन्न ट्रेड से अपरेंटिस के लिए आवेदक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। अप्रेंटिसशिप का आयोजन Dockyard Apprentices School, Visakhapatnam, [DAS (Vzg)] में किया जायेगा। निचे टेबल में पदों की जानकारी दी गई है।

व्यापार नामकुल पद
मैकेनिक डीजल25
मैकेनिस्ट10
मैकेनिक (सेंट्रल एसी प्लांट, औद्योगिक कूलिंग और पैकेज एयर कंडीशनिंग)10
फाउंड्रीमैन5
फिटर40
पाइप फिटर25
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस5
इलेक्ट्रीशियन25
इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक10
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक25
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक)13
शीट मेटल वर्कर27
शिपराइट (वुड)22
पेंटर (सामान्य)13
मैकेनिक मेकाट्रॉनिक्स10
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट10
कुल पद275

स्टाइपेंड

इस भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7700 से 8050 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक ने दसवीं कक्षा 50% अंको के साथ उत्तीर्ण की हो साथ ही 65% अंको के साथ सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई (NCVT/SCVT) उत्तीर्ण की हो।

आयुसीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा अधिकतम आयुसीमा को लेकर कोई बाध्यता नहीं है।

  • Minimum Age Limit: 14 Years
Latest Post
MP District Disabled Rehabilitation Center Recruitment 2024
AOC Recruitment 2024
BHEL Bhopal Vacancy 2024

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन फॉर्म भेजने की प्रारंभिक तिथि28/11/2024
आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि02/01/2025
परीक्षा तिथि28/02/2025
रिजल्ट घोषित करने की तिथि04/03/2025
इंटरव्यू तिथि07-12 मार्च 2025
इंटरव्यू रिजल्ट17 मार्च 2025
मेडिकल परीक्षा19 मार्च 2025 से प्रारम्भ

आवेदन फीस

सभी वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन शॉर्टलिस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज परिक्षणऔर मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

Naval Dockyard Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आवेदक को अपरेंटिस पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.org/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके पोर्टल पर अपनी जानकारी भरे। अब Apprenticeship Opportunities पर क्लिक करे और सर्च बाय इस्टैब्लिशमेंट नाम में “NAVAL DOCKYARD” (Establishment ID: E08152800002) सर्च करे और APPLY पर क्लिक करे।
  • अब अपनी अपरेंटिस प्रोफाइल का प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अब Official Notification से हॉल टिकट की दो कॉपी प्रिंट करके पासपोर्ट साइज फोटो पेस्ट करके, बॉल पॉइंट पेन से भरे।
  • अब अपरेंटिस प्रोफाइल, दो मूल प्रवेश पत्र और अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को निचे दिए गए पते पर भेजना है। अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए नोटिफिकेशन को अवश्य चेक करे।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: “The Officer-in-Charge (for Apprenticeship), Naval Dockyard Apprentices School, VM Naval Base S.O., P.O., Visakhapatnam – 530014, Andhra Pradesh”

महत्वपूर्ण लिंक

Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment