MPSEDC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में युवाओ के लिए इंटर्नशिप का मौका, मिलेंगे 25 हजार रूपये प्रतिमाह

MPSEDC Recruitment 2025: मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) द्वारा इंटर्नशिप 2.0 की शुरुआत की गई है। सम्पूर्ण भारत के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। इसमें चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 25000 रूपये स्टाइपेंड दिया जायेगा। योग्य आवेदक mponline की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस इंटर्नशिप भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 जनवरी 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। आगे इस पोस्ट में MPSEDC Recruitment 2025 के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MPSEDC Recruitment 2025 Details

मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) में 1 वर्ष के लिए फ्रेशर आवेदकों का चयन इंटर्नशिप प्रोग्राम 2.0 में किया जायेगा। इसमें आवेदकों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा, जिसका आयोजन एमपीऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। जो आवेदक ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन कम्पलीट कर चुके है या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है, इस प्रोग्राम में भाग ले सकते है। MPSEDC द्वारा ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

  • पद: इंटर्न

MPSEDC Recruitment Salary 2025

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 25000/- रूपये स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MPSEDC Vacancy 2025 Qualification

  • आवेदक ने CS/ IT ब्रांच से इंजीनियरिंग डिग्री या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कम्पलीट किया हो या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो।
  • आवेदक भारत का नागरिक हो लेकिन इंजीनियरिंग डिग्री या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन एमपी से किया हो या एमपी में अध्ययनरत हो।

MPSEDC Recruitment 2025 Age Limit

आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 10 जनवरी 2025 से की जाएगी।

MPSEDC Vacancy 2025 Application Form Fees

इस भर्ती के लिए सभी केटेगरी के आवेदकों को 800 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 50 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।

MPSEDC Bharti 2025 Selection Process

इस भर्ती में आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, सतना, और उज्जैन में किया जायेगा।

MPSEDC Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको MADHYA PRADESH STATE ELECTRONICS DEVELOPMENT CORPORATION LTD. के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।

स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है। जैसा कि निचे वीडियो में बताया गया है।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके MPSEDC के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।

MPSEDC Vacancy 2025 Important Dates

विज्ञापन जारी करने की तिथि10/01/2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि10/01/2025
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि25/01/2025
आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि25/01/2025
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि26/01/2025
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि05/02/2025
परीक्षा तिथि14/02/2025

Important Links

Apply Online
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment