MPPSC State Service Recruitment 2023: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन, 229 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC State Service Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन 05 सितम्बर 2023 को जारी कर दिया गया है। MPPSC Notification के अनुसार आवेदकों का चयन 229 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 सितम्बर 2023 से 08 नवंबर 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2023 (MPPSC State Service Recruitment 2023)

पद का नामपद संख्या
राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्षक27
उप पुलिस अधीक्षक22
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत)17
विकासखंड अधिकारी16
नायब तहसीलदार03
आबकारी उप निरीक्षक03
उप पंजीयक02
सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी122
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी “ग”17
कुल पद229 पद

पात्रता

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए सभी ग्रेजुएशन उत्तीर्ण या ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

आयुसीमा

इस भर्ती के तहत गैर वर्दीधारी पदों हेतु आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए तथा वर्दीधारी पदों हेतु आवेदक की आयु 21 से 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें: MP NHM CHO Recruitment 2023

महत्वपूर्ण तिथि

गतिविधियांतिथि
नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि05/09/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि22/09/2023
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि08/11/2023 दोपहर 12 बजे तक
आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि10/11/2023 दोपहर 12 बजे तक
प्रारंभिक परीक्षा तिथि17/12/2023
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि08/12/2023

आवेदन फीस

अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए500 रूपये
SC/ST/OBC/EWS/PH वर्ग के आवेदकों के लिए250 रूपये
उपरोक्त शुल्क के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क40 रूपये
त्रुटि सुधार शुल्क50 रूपये

आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आवेदक का फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • दसवीं की मार्कशीट
  • शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)

चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत आवेदकों का चयन राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू एवं व्यक्तिगत परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।

MPPSC State Service Recruitment के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आपको सबसे पहले MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  • अब जो पेज ओपन होगा इसमें Title वाले कॉलम में Recruitment Advertisement for State Service Examination 2023 Dated 05/09/2023 के विकल्प के सामने लिंक पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आवेदन फॉर्म भरे।
  • आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरना है फिर अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करना है।
  • इस तरह आप आसान तरीके से MPPSC State Service फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

Join Telegram Group
Apply Online
Official Notification
Official Website

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment