MPEZ Jabalpur Bharti 2025: मध्य प्रदेश बिजली विभाग जबलपुर भर्ती, 30 जून तक करे आवेदन

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। जबलपुर बिजली विभाग भर्ती के तहत आवेदको का चयन अपरेंटिस के 70 पदों पर किया जायेगा। MPEZ Jabalpur Vacancy 2025 के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आगे इस पोस्ट में इस भर्ती से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में दी गई है।

MPEZ Jabalpur Bharti 2025 Details in Hindi

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए स्नातक एवं तकनीकी अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदकों का चयन 01 वर्ष के लिए प्रशिक्षु (Apprentice) के पदों पर किया जायेगा, जो कि कारपोरेट कार्यालय जबलपुर, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर/ सागर/ रीवा/ शहडोल तथा सभी वृत्त/ संभागो में होगा।

विषयअनुसूचित जातिअनुसूचित जनजातिअन्य पिछड़ा वर्गसामान्यकुल
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग346821
ग्रेजुएट सिविल इंजीनियरिंग11125
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय223310
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग335617
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल इंजीनियरिंग11125
ग्रेजुएट आईटी/ सी. एस. ई.223512
कुल1213192670

स्टाइपेंड

जबलपुर बिजली विभाग अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 8000 रूपये से 9000 रूपये के मध्य स्टाइपेंड दिया जायेगा।

शैक्षणिक योग्यता

MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए योग्य आवेदकों ने निचे टेबल में दिए गए विषयो में वर्ष 2021 से 2025 में परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

विषयशैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकलबीई/ बीटेक (इलेक्ट्रिकल)
ग्रेजुएट सिविलबीई/ बीटेक (सिविल)
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकायबीकॉम
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकलडिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल)
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविलडिप्लोमा (सिविल)
ग्रेजुएट आईटी/ सी. एस. ई.बीई/ बीटेक (आईटी/ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग)

आयुसीमा

MPEZ Jabalpur Bharti 2025 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।

Latest Post
MP Transport SI Recruitment 2025
ISRO VSSC Vacancy 2025
MPDAH Recruitment 2025

महत्वपूर्ण तिथि

विज्ञापन जारी करने की तिथि01/06/2025
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की प्रारंभिक तिथि01/06/2025
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि30/06/2025 शाम 05:30 बजे तक

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दसवीं की मार्कशीट
  • बारहवीं की मार्कशीट
  • डिग्री/ डिप्लोमा का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • NATS का एनरोलमेंट नंबर

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

Jabalpur Bijli Vibhag Vacancy Notification 2025 के तहत आवेदक का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

Process to apply for MPEZ Jabalpur Bharti 2025?

  • सबसे पहले आपको NATS अप्रेंटिस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब निचे टेबल में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते पर भेजना है।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: कार्यालय SPB-2, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नयागांव, जबलपुर (म. प्र.)-482008

महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application Form
Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment