MP Vanveer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश वनवीर भर्ती, दसवीं पास कर सकेंगे आवेदन

MP Vanveer Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीर की तर्ज पर वनवीर के पदों पर युवाओ का चयन करेगी। एमपी वनवीर भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 5 वर्ष के लिए किया जायेगा। MP Vanveer Bharti 2024 के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। MP Vanveer Recruitment 2024 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे शेयर की गई है।

MP Vanveer Recruitment 2024

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जाते है। अब सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 500 पदों पर वनवीर की भर्ती की जाएगी। एमपी वनवीर भर्ती के द्वारा युवाओ का चयन 5 वर्ष के लिए किया जायेगा। 5 वर्ष के पश्चात 30% वनवीर की नियुक्ति नियमित रूप से वनरक्षक के पद पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार से 25 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के तहत स्थानीय युवाओ को नौकरी करने का मौका मिलेगा। आइये अब देखते है MP Vanveer Recruitment 2024 के लिए क्या योग्यता रहेगी?

MP Vanveer Vacancy 2024 Eligibility

  • आवेदक कम से कम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 33 वर्ष होनी चाहिए।
  • पुरुष आवेदकों की ऊंचाई 163 सेमी और महिला आवेदकों की ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए।

MP Vanveer Bharti 2024 Important Dates

अभी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह सूचित नहीं किया गया है कि किस तिथि से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जायेंगे। जैसे ही एमपी सरकार द्वारा एमपी वनवीर भर्ती से जुडी कोई भी सूचना दी जाएगी, इस पोस्ट में अपडेट की जाएगी। आप हमारे व्हाट्सअप या टेलीग्राम चैनल से जुड़ जाएँ ताकि सबसे पहले आपको इसके बारे में जानकारी मिल सके।

Latest Post
NDA Group C Recruitment 2024
NHAI Recruitment 2024
MPPSC Prelims Exam Result 2024
MP Ruk Jana Nahi Result 2024

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment