MP Transport Department Recruitment 2024: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती, इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन

MP Transport Department Recruitment 2024: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। योग्य आवेदक MP Transport Department Recruitment 2024 के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे हिंदी भाषा में दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Transport Department Recruitment 2024 Details

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म 20 दिसंबर 2024 शाम 06 बजे तक परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर के पते पर भेजना है। इस भर्ती के लिए आवेदक को माध्यम प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

MP Transport Department Recruitment 2024 के अंतर्गत सहायक वर्ग 3 (तृतीय श्रेणी) के 03 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए चयनित दिव्यांग आवेदकों को 5200+20200 ग्रेड पे 1900 के तहत सातवे वेतनमान के अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
  • हिंदी टाइपिंग के साथ CPCT परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथि

MP Transport Department Recruitment 2024 के लिए योग्य आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म 20 दिसंबर 2024 शाम 06 बजे तक परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर के पते पर भेजना है।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP Transport Department Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको एमपी ट्रांसपोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LINKS सेक्शन में इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके अच्छे से अध्ययन करे।
  • नोटिफिकेशन के अंत में आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, इसका प्रिंटआउट निकाल कर आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी विभाग के निचे दिए गए पते पर भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: परिवहन आयुक्त कार्यालय, हुरावली, हिल्स, सिरोल, ग्वालियर पिनकोड 474006

महत्वपूर्ण लिंक

डाउनलोड आवेदन फॉर्मयहाँ क्लिक करे
डाउनलोड नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करे
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करे

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment