MP Surveyor Vacancy 2024: एमपी ग्राम पंचायत सर्वेयर भर्ती, 8th पास युवा करे आवेदन, अधिकतम आयु 40 वर्ष

मध्य प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में सर्वेयर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आठवीं पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। MP Surveyor Vacancy 2024 के लिए मध्य प्रदेश के युवाओ एमपी भूअभिलेख की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म जमा कर सकते है। मध्य प्रदेश में वर्ष में 3 बार फसल गिरदावरी का कार्य सारा ऐप के माध्यम से किया जाता है। इस कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा। इस कार्य हेतु मध्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वेयर की भर्ती की जा रही है।

MP Surveyor Vacancy 2024

एमपी ग्राम पंचायत में संबधित पटवारी द्वारा एक या एक से अधिक स्थानीय युवाओ को सर्वेयर के रूप में चुना जायेगा। यदि सम्बंधित ग्राम में उपयुक्त स्थानीय युवा ना होने पर निकटतम ग्राम पंचायत में निवासरत युवा भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयुसीमा

आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

आवेदक का चयन पटवारी के अनुमोदन पर किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 है।

MP Surveyor Vacancy 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको एमपी भूअभिलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Register as internal User लिंक पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • इस तरह आसानी से आप MP Surveyor Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

MP Surveyor Recruitment 2024 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment