MP Samagra Shiksha Abhiyan Recruitment 2025: मध्य प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान में वार्डन और सहायक वार्डन के पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक एवं बालिका छात्रावास विदिशा के लिए वार्डन और सहायक वार्डन के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए शासकीय शालाओ में पदस्थ इक्छुक पुरुष और महिला शिक्षक आवेदन कर सकते है। विभाग द्वारा आवेदन फॉर्म 18 जून 2025 से 24 जून 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। आवेदकों को अपने आवेदन फॉर्म जिला शिक्षा केंद्र विदिशा के पते पर जमा करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Samagra Shiksha Abhiyan Recruitment 2025

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास सुवात लाइन विदिशा में वार्डन पद के लिए आवेदकों का चयन 1 पद पर किया जाएंगे। इसके लिए शासकीय शालाओ में पदस्थ पुरुष शिक्षक आवेदन कर सकते है। चयनित आवेदकों को 20000 रूपये सैलरी वार्डन के अतिरिक्त प्रभार के लिए प्रदान की जाएगी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास बागरी क्रमांक 2, लटेरी विदिशा और सुवात लाइन विदिशा में सहायक वार्डन पद के लिए आवेदिकाओं का चयन 03 पद पर किया जायेगा। इसके लिए शासकीय शालाओं में पदस्थ महिला शिक्षक आवेदन कर सकती है। महिला शिक्षक की आयु कम से कम 35 वर्ष होना चाहिए साथ ही शैक्षणिक पद पर कार्य करने का न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिला/जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालयो से प्राप्त की जा सकेगी। वार्डन पद पर चयन का आधार वरिष्ठता क्रम, निर्धारित अर्हता एवं सेवा शर्त अनुसार होगा। जो शिक्षक पूर्व में वार्डन पद पर कार्य कर चुके है उनके आवेदन अमान्य किये जायेंगे। वह आवेदन न करे।

आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment