MP Police Constable Exam 30 Oct 2025: 1st शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 30 Oct 2025 1st Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहली शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। जिन आवेदकों ने फॉर्म भरा है वे जानना चाहते है कि MP Police Constable 30 Oct 2025 Question Paper कैसा था, इसमें किस तरह के प्रश्न पूछे गए है। इस पोस्ट में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमने कोशिश की है कि MP Police Constable 30 Oct 2025 first Shift Question Paper इस पोस्ट में शामिल कर सके ताकि आपको पेपर के लेवल का अनुमान लग सके। यदि आने वाले दिनों में आप भी एमपी पुलिस परीक्षा में शामिल होंगे, तो यह पोस्ट जिसमे, MP Police Constable 30 Oct 2025 1st Shift Question Paper को शामिल किया गया है, आपको पेपर के पैटर्न को समझने में सहायता प्रदान करेगी।

MP Police Constable Exam 30 Oct 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 1. कौन राज्य के मुख्यमंत्री को उसके पद की शपथ दिलाता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर: राज्यपाल मुख्यमंत्री को पद की शपथ दिलाता है। (संबंधित अनुच्छेद – 153 से 162 तक)

प्रश्न 2. खजुराहो नृत्य महोत्सव कितने दिनों तक चलता है?

उत्तर: एक सप्ताह (7 दिन) तक, 20 फरवरी से 26 फरवरी तक। (प्रारंभ – वर्ष 1975, स्थान – खजुराहो, मध्य प्रदेश)

प्रश्न 3. मध्य प्रदेश का पहला वंश कौन-सा था?


उत्तर:
प्रघोत वंश। (संस्थापक – चंद्रप्रघोत, शासन – अवंती पर, लगभग 138 वर्ष)

प्रश्न 4. महाराष्ट्र में नए वर्ष पर कौन-सा नृत्य किया जाता है?

उत्तर: लावनी और तमाशा। (लावनी – ऊर्जावान लोकनृत्य; तमाशा – नृत्य, नाटक और संगीत का मिश्रण)

प्रश्न 5. अहिराई नृत्य किस समय किया जाता है?

उत्तर: आमतौर पर दिन के समय में। (त्योहारों, विवाह और फसल कटाई जैसे समारोहों में किया जाता है)

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा बांध महानदी पर स्थित है?

उत्तर: हीराकुंड बांध। (स्थान – उड़ीसा, संबलपुर; दुनिया का सबसे लंबा मिट्टी का बांध; शुरू – 1957)

प्रश्न 7. मध्य प्रदेश में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौन हैं?

उत्तर: धर्मेन्द्र सिंह लोधी।

प्रश्न 8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2023 में मध्य प्रदेश के किन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया?

उत्तर: शाजापुर, कटनी, साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शिवनी और ओर्चा।

प्रश्न 9. हीराकुंड बांध किस नदी पर स्थित है?

उत्तर: महानदी पर। (लंबाई – 25.79 किमी, संचालन प्रारंभ – 1957)

प्रश्न 10. होमो इरेक्टस की खोज कब और किसने की थी?

उत्तर: वर्ष 1891 में डच सर्जन यूजीन डुबोइस ने इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर की थी।

प्रश्न 11. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 8वीं से 9वीं शताब्दी के बीच, लगभग 783 ईस्वी में। (संस्थापक – पाल वंश के राजा धर्मपाल; स्थान – भागलपुर, बिहार)

MP Police Constable Exam 30 Oct 2025 1st Shift Questions with Answer

प्रश्न 12. मटकी नृत्य किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में। (सिर पर मटकी संतुलित करके किया जाने वाला एकल नृत्य)

प्रश्न 13. उत्तल लेंस और अवतल लेंस में क्या अंतर है?

उत्तर: उत्तल लेंस – बीच में मोटा, किनारों पर पतला, प्रकाश किरणों को केंद्रित करता है (अभिसारी)। अवतल लेंस – बीच में पतला, किनारों पर मोटा, प्रकाश किरणों को फैलाता है (अपसारी)।

प्रश्न 14. भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौन-सा है?

उत्तर: कृष्णापट्टनम बंदरगाह (नेल्लोर, आंध्र प्रदेश)। (नाम विजयनगर सम्राट श्री कृष्णदेव राय के नाम पर रखा गया)

प्रश्न 15. ‘लाफिंग गैस’ के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर: नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O)।

प्रश्न 16. फ्लेमिंग का बाएं हाथ का नियम किसके लिए प्रयोग होता है?

उत्तर: विद्युत मोटर में धारा, चुंबकीय क्षेत्र और बल की दिशा ज्ञात करने के लिए।

प्रश्न 17. रानी दुर्गावती का विवाह किससे हुआ था?

उत्तर: दलपत शाह से, वर्ष 1542 में। (दलपत शाह – गोंड राजा संग्राम शाह के पुत्र थे)

प्रश्न 18. अम्ल क्या होता है?

उत्तर: अम्ल ऐसा रासायनिक पदार्थ है जो पानी में घुलने पर हाइड्रोजन आयन (H⁺) देता है। (स्वाद – खट्टा, नीले लिटमस को लाल करता है, pH < 7)

प्रश्न 19. मध्य प्रदेश के राजवंश की स्थापना के समय दिल्ली में कौन-सा राजवंश था?

उत्तर: गुर्जर-प्रतिहार या तोमर राजवंश। (बाद में दिल्ली सल्तनत की स्थापना – 1206 ईस्वी)

Important Links

Download PDF FileClick Here

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment