MP Police Constable Exam 27 Nov 2025 All Shift के प्रश्न-उत्तर, डाउनलोड पीडीऍफ़ फाइल

MP Police Constable Exam 27 Nov 2025 All Shift Questions with Answer: नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में 27 Nov 2025 को आयोजित मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के सभी शिफ्ट के प्रश्न-उत्तर दिए गए है। MP Police constable question paper 2025 में पेपर देने वाले आवेदकों की स्मृति के आधार पर प्रश्न-उत्तर का संकलन किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Police Constable Exam 27 Nov 2025 All Shift Questions with Answer

प्रश्न 1. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट के समय भारत के वायसराय कौन थे?
उत्तर. लॉर्ड लिटन। (इसी के समय 1878 में वर्नाकुलर प्रेस एक्ट लागू हुआ और 1881 में लॉर्ड रिपन ने इसे समाप्त किया।)

प्रश्न 2. शिमला समझौता (1972) असफल क्यों माना जाता है?
उत्तर. मुख्यतः पाकिस्तान द्वारा समझौते का उल्लंघन, कश्मीर मुद्दे पर ठोस समाधान न होना और भारत के रणनीतिक लाभ का ठीक से उपयोग न हो पाना।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रश्न 3. 0.01 N HCl विलयन का pH मान लगभग कितना होता है?
उत्तर. लगभग 1 (प्रश्न में दिए अनुसार उत्तर 1 माना गया है।)

प्रश्न 4. मंडला की शासिका कौन थीं?
उत्तर. रानी दुर्गावती, जो गढ़मंडला की शासिका थीं।

प्रश्न 5. भारत के पहले शतरंज ग्रैंड मास्टर कौन थे?
उत्तर. विश्वनाथन आनंद।

प्रश्न 6. हीरा भूमिया का मेला कब आयोजित होता है और कहाँ लगता है?
उत्तर. अगस्त और सितंबर के महीनों में, ग्वालियर क्षेत्र में।

प्रश्न 7. चंडी देवी किस माता का अवतार मानी जाती हैं?
उत्तर. देवी पार्वती का अवतार, साथ ही इन्हें लक्ष्मी, सरस्वती और महाकाली के संयुक्त रूप के रूप में भी माना जाता है।

प्रश्न 8. मध्य प्रदेश का गठन कब हुआ?
उत्तर. 1 नवंबर 1956 को।

प्रश्न 9. गर्भाशय (Uterus) में निषेचन क्यों नहीं होता?
उत्तर. क्योंकि निषेचन फेलोपियन ट्यूब में होता है, गर्भाशय में नहीं।

प्रश्न 10. मध्य प्रदेश के गंगा बेसिन क्षेत्र से कौन-कौन सी नदियाँ संबंधित हैं?
उत्तर. बेतवा, चंबल, सोन आदि नदियाँ गंगा बेसिन से संबंधित हैं।

प्रश्न 11. ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इनमें से किस वर्ष स्वर्ण पदक नहीं जीता?
उत्तर. 1974।

प्रश्न 12. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर. 26 जनवरी 1950 को।

प्रश्न 13. हिमालय पर्वत की ऊँचाई लगातार बढ़ने का कारण क्या है?
उत्तर. भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों का लगातार आपस में टकराना और एक-दूसरे की ओर बढ़ना।

प्रश्न 14. कुमार गंधर्व समारोह कहाँ आयोजित होता है और कौन आयोजित करता है?
उत्तर. देवास (मध्य प्रदेश) में आयोजित होता है; उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत अकादमी और जिला प्रशासन देवास मिलकर आयोजित करते हैं।

MP Police Constable Exam 27 Nov 2025 All Shift Questions with Answer

प्रश्न 15. 2011 में ग्रीस (एथेंस) में विशेष ओलंपिक की दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक किसने जीता?
उत्तर. सीता साहू ने (200 मीटर और 4×400 मीटर रिले में)।

प्रश्न 16. भारत की कौन सी झील विवर्तनिक (टेक्टोनिक) गतिविधि का परिणाम है?
उत्तर. वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)।

प्रश्न 17. गांधीसागर बाँध का निर्माण कब शुरू हुआ और कब पूरा हुआ?
उत्तर. निर्माण 1954 में शुरू हुआ और 1960 में पूरा हुआ।

प्रश्न 18. किस मुगल सम्राट ने नवरोज उत्सव को समाप्त कर दिया?
उत्तर. औरंगज़ेब।

प्रश्न 19. प्लास्टर ऑफ पेरिस की जल के साथ होने वाली अभिक्रिया किस प्रकार की होती है?
उत्तर. जलयोजन (Hydration) अभिक्रिया।

प्रश्न 20. पेंच नदी के किनारे कौन सा अभयारण्य/राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?
उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान (Pench National Park / Tiger Reserve)।

प्रश्न 21. संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से किस संविधान संशोधन द्वारा हटाया गया?
उत्तर. 44वाँ संविधान संशोधन, 1978।

प्रश्न 22. मध्य प्रदेश की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
उत्तर. हिंदी।

प्रश्न 23. गांधीसागर बाँध किस राज्य में और किस नदी पर स्थित है?
उत्तर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में, चंबल नदी पर।

MP Police Constable Exam 24 Nov 2025 1st Shift के प्रश्न-उत्तर

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment