MP Paramedical Staff Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन पैरामेडिकल संवर्ग के फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशयन के पदों पर किया जायेगा। एमपी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा कर 30 अगस्त 2025 कर दिया गया है । MP Paramedical Staff Recruitment 2025 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी शेयर की गई है।
फिजियोथेरेपी में डिग्री (B.P.T.) साथ ही मध्य प्रदेश सह चिकित्सा परिषद में पंजीयन
फार्मासिस्ट ग्रेड-II
जीव विज्ञान विषय से बारहवीं तथा फार्मेसी में डिग्री या मास्टर डिग्री साथ ही फार्मेसी कौंसिल में पंजीयन
ओटी तकनीशियन
जीव विज्ञान विषय से बारहवीं तथा ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन का एक वर्ष का प्रमाण-पत्र साथ ही मध्यप्रदेश सह-चिकित्सीय परिषद में पंजीयन
काउंसलर
मास्टर ऑफ़ सोशल वर्कर (MSW) एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉउंसलिंग एंड फैमिली थेरेपी (PGDCFT)
नेत्र सहायक
जीव विज्ञान विषय से बारहवीं तथा नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) या दृष्टि मिति एवं अपवर्तन (Optometry and Refraction) में 2 वर्ष का डिप्लोमा साथ ही मध्यप्रदेश सह-चिकित्सीय परिषद में पंजीयन
आयु सीमा
MP Paramedical Staff Recruitment 2025 के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों और मध्य प्रदेश की सभी वर्ग की महिला आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जनरल केटेगरी के आवेदकों को 500 रूपये प्रति प्रश्न पत्र और आरक्षित वर्ग तथा दिव्यांग आवेदकों को 250 रूपये प्रति प्रश्न आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदकों को 60 रूपये एमपी ऑनलाइन कीओस्क शुल्क भी देना होगा या सिटीजन यूजर से लॉगिन करके फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20 रूपये देना होगा।
My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.