MP NSCBMC Recruitment 2025: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर भर्ती, इस पद पर होगा चयन

MP NSCBMC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। MP NSCBMC Jabalpur Recruitment 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे दी गई है।

MP NSCBMC Recruitment 2025 Details

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में बहु-विषयी अनुसंधान इकाई (Multidisciplinary Research Unit) में लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 01 पद पर भर्ती निकली है।

पद का नामकुल पदसैलरी
लेबोरेटरी टेक्नीशियन0120000/-+ HRA

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को जीवन विज्ञान/बायोकैमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/बायोलॉजिकल साइंस या समकक्ष विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से M.Sc. डिग्री एवं क्लिनिकल/अनुसंधान प्रयोगशाला में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव तथा आणविक जीवविज्ञान उपकरणों का कार्य ज्ञान आवश्यक है।

आयुसीमा

MP NSCBMC Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना इंटरव्यू तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।

Latest Post
MP Railway School Vacancy 2025
MCU Recruitment 2025
MP FSO Recruitment 2025

महत्वपूर्ण तिथि

इंटरव्यू तिथि10/07/2025 सुबह 11 बजे से

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

MP NSCBMC Recruitment 2025 के तहत आवेदक का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

MP NSCBMC Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.nscbmc.ac.in/index.php पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दी गई Recruitment लिंक पर क्लिक करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करे।
  • नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म भी दिया गया है, जिसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: डीन ऑफिस, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज, तिलवारा रोड, डॉक्टर्स कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज कॉलोनी, जबलपुर, मध्य प्रदेश, 482003

महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application Form
Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment