MP NHM Recruitment 2025: मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (MP NHM) द्वारा संविदा जिला सीपीएचसी सलाहकार (District Comprihensive Primary Health Care) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 23 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से MP NHM Vacancy के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 24 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ हो चुके है। एमपी NHM भर्ती 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे शेयर की गई है।
संविदा जिला सीपीएचसी सलाहकार (District Comprihensive Primary Health Care)
23 पद
MP NHM Recruitment 2025 Salary
पद का नाम
सैलरी
संविदा जिला सीपीएचसी सलाहकार (District Comprihensive Primary Health Care)
36200/- रूपये
MP NHM Vacancy 2025 Educational Qualification
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित पाठ्यक्रम के रूप में बी.डी.एस. / बी.ए.एम.एस. / बी.एससी. की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित पाठ्यक्रम के रूप में मास्टर डिग्री / एम.बी.ए. / अस्पताल प्रशासन, प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन या सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
MP NHM Bharti 2025 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
MP NHM Recruitment 2025 के लिए आवेदक का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
Process to apply for MP NHM Vacancy 2025?
स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको National Health Mission (NHM) के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।
स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके NHM Vacancy के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।
My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.