MP NDVSU Recruitment 2024: मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय भर्ती, सैलरी 42000 रूपये प्रतिमाह

मध्य प्रदेश नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा MP NDVSU Recruitment 2024 के संबंध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन जबलपुर, महू, रीवा, मुरैना, एवं भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर संविदा आधार पर किया जायेगा। मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय भर्ती के लिए आवेदकों को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है। MP NDVSU Vacancy 2024 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP NDVSU Recruitment 2024 Details in Hindi

MP NDVSU Recruitment 2024 के लिए आवेदकों को इंटरव्यू स्थल कुलसचिव कार्यालय, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रशासनिक भवन, लाइव स्टॉक फार्म, आधारताल जबलपुर ( म. प्र.)- 482004 पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना है।

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर20पशु चिकित्सा विज्ञान/पशु विज्ञान में मास्टर डिग्री

Salary

इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 40 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Age Limit

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 38 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी।

Application Fees

MP NDVSU Recruitment 2024 के लिए जनरल और ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 800 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। SC/ ST आवेदकों को 400 रूपये आवेदन फीस देनी होगी। आवेदकों को आवेदन फीस का भुगतान बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा, बैंक ड्राफ्ट “कुलसचिव, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर” के नाम से देय होगा।

Important Dates

MP NDVSU Recruitment 2024 के लिए 24 अक्टूबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ 13 नवंबर 2024 को यूनिवर्सिटी में उपस्थित होना है।

Selection Process

इस भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP NDVSU Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ndvsu.org/index.php पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन करके आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
  • आवदेन फॉर्म और अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय के निचे दिए गए पते पर इंटरव्यू में शामिल होना है।
  • इंटरव्यू स्थल: कुलसचिव कार्यालय, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रशासनिक भवन, लाइव स्टॉक फार्म, आधारताल जबलपुर ( म. प्र.)- 482004

Important Links

Download Application Form
Official Notification
Official Website
RRB Revised Exam Schedule 2024

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment