MP KVS Itarsi Vacancy 2024: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 CPE इटारसी भर्ती, सीधे इंटरव्यू के द्वारा होगा चयन

मध्य प्रदेश पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 CPE इटारसी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। MP KVS Itarsi Vacancy 2024 के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु संविदा आधार पर पीजीटी शिक्षक, टीजीटी शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक और कॉउंसलर के पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। पीएम श्री सेंट्रल स्कूल क्रमांक 2 इटारसी वैकंसी 2024 से जुडी अधिक जानकारी आगे शेयर की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP KVS Itarsi Vacancy 2024 Details

मध्य प्रदेश पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 इटारसी में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। MP KVS Itarsi Vacancy 2024 के लिये आवेदकों को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है। विद्यालय द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 29 अक्टूबर 2024 को किया जायेगा। MP KVS Itarsi Vacancy 2024 के अंतर्गत निकली भर्ती के पदों की जानकारी निचे टेबल में दी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यतासैलरी
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)– अंग्रेजी50% अंको के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और बीएड उत्तीर्ण।27500/- प्रतिमाह
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- अंग्रेजी50% अंको के साथ स्नातक डिग्री के साथ बीएड डिग्री।26250/- प्रतिमाह
प्राथमिक शिक्षकबारहवीं के साथ डीएड या बीएड21250/- प्रतिमाह
परामर्शदाता (काउन्सलर)मनोविज्ञान विषय से ग्रेजुएशन26250/- प्रतिमाह

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण तिथि

विज्ञापन जारी करने की तिथि21/10/2024
इंटरव्यू तिथि29/10/2024 सुबह 09 बजे से

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

MP KVS No 2 Itarsi Recruitment Notification 2024 के अनुसार आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP KVS Itarsi Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको MP KVS No 2 Itarsi की ऑफिसियल वेबसाइट https://no2itarasi.kvs.ac.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Announcements टेब में Advertisement for Contractual Interview 2024 पर क्लिक करे।
  • नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।
  • योग्य आवेदकों को इंटरव्यू के लिए अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए विद्यालय के पते पर इंटरव्यू तिथि के दिन सुबह 09 बजे से विद्यालय में उपस्थित होना है।
  • इंटरव्यू का स्थल: PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, C.P.E., Itarsi, Madhya Pradesh – 461114

महत्वपूर्ण लिंक्स

Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment