MP Govt Ayurveda College Recruitment 2024: मध्य प्रदेश आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती, विभिन्न पदों पर होगा चयन

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान (KLSGACI) भोपाल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। MP Govt Ayurveda College Recruitment 2024 के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा, इंटरव्यू का आयोजन 28 और 29 अगस्त 2024 को किया जायेगा। भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में आगे शेयर की गई है।

MP Govt Ayurveda College Recruitment 2024 Details

पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान (KLSGACI) भोपाल में विशेष भर्ती अभियान के तहत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदक का चयन स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट आयुर्वेद, म्यूजियम कीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर सह असिस्टेंट, पंचकर्म सहायक, लैब असिस्टेंट, अटेंडेंट, के साथ ही अन्य कई पदों पर किया जायेगा।

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स02बीएससी नर्सिंग/ जीएनएम
फार्मासिस्ट आयुर्वेद01फार्मेसी में डिप्लोमा
म्यूजियम कीपर01म्यूजियम कीपिंग में प्रमाण पत्र
कंप्यूटर ऑपरेटर सह असिस्टेंट01बारहवीं के साथ कंप्यूटर का एक वर्षीय डिप्लोमा
पंचकर्म सहायक01पंचकर्म प्रमाण पत्र
लैब असिस्टेंट01लैब टेक्नीशियन प्रमाण पत्र
अटेंडेंट018वीं कक्षा उत्तीर्ण
लैबोरेटरी अटेंडेंट018वीं कक्षा उत्तीर्ण
OPD अटेंडेंट018वीं कक्षा उत्तीर्ण
मिडवाइफ/ वार्डवाय/ आया01महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स उत्तीर्ण।
स्वच्छक028वीं कक्षा उत्तीर्ण

सैलरी

पद का नामसैलरी
स्टाफ नर्स₹ 28700-91300/-
फार्मासिस्ट आयुर्वेद₹ 25300-80500/-
म्यूजियम कीपर₹ 19500-62000/-
कंप्यूटर ऑपरेटर सह असिस्टेंट₹ 19500-62000/-
पंचकर्म सहायक₹ 19500-62000/-
लैब असिस्टेंट₹ 19500-62000/-
अटेंडेंट₹ 15500-49000/-
लैबोरेटरी अटेंडेंट₹ 15500-49000/-
OPD अटेंडेंट₹ 15500-49000/-
मिडवाइफ/ वार्डवाय/ आया₹ 15500-49000/-
स्वच्छक₹ 15500-49000/-

आयुसीमा

मध्य प्रदेश आयुर्वेद महाविद्यालय भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी।

लेटेस्ट पोस्ट
MP NHM Recruitment 2024
Bhopal Nagar Nigam Vacancy 2024
RIE Bhopal Recruitment 2024

आवेदन फीस

MP Govt Ayurveda College Vacancy 2024 के लिए आवेदन निशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथि

इस भर्ती के लिए सीधे इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। निचे टेबल में बताये गए पद और तिथि अनुसार आवेदकों को इंटरव्यू के लिए सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर मौजूद रहना होगा। आवेदक योग्यता होने पर एक से अधिक पद के लिए भी आवेदन कर सकता है।

पद का नामइंटरव्यू तिथि
स्टाफ नर्स28/08/2024
फार्मासिस्ट आयुर्वेद28/08/2024
म्यूजियम कीपर28/08/2024
कंप्यूटर ऑपरेटर सह असिस्टेंट28/08/2024
पंचकर्म सहायक28/08/2024
लैब असिस्टेंट28/08/2024
अटेंडेंट29/08/2024
लैबोरेटरी अटेंडेंट29/08/2024
OPD अटेंडेंट29/08/2024
मिडवाइफ/ वार्डवाय/ आया29/08/2024
स्वच्छक29/08/2024

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

MP Govt Ayurveda College Recruitment 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

योग्य आवेदक पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान (KLSGACI) भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है, लिंक निचे टेबल में दी गई है। आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपने दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल होना है।

महत्वपूर्ण लिंक

Download Application Form
Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment