MP Collector Office Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय में सहायक ग्रेड 3 के पदों पर भर्ती, सैलरी 19500-62000/- रुपये

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय द्वारा MP Collector Office Vacancy 2025 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड 3 के पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। MP Collector Office Vacancy 2025 में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 13 मई 2025 से प्रांरभ हो चुके है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Collector Office Vacancy 2025 Details

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय खंडवा में दृष्टिबाधित दिव्यांगजन आवेदकों के लिए 01 पद पर तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड 3 की भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन नियमित आधार पर किया जायेगा। MP Collector Office Recruitment 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 02 जून 2025 है।

  • पद का नाम: तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड 3
  • पद संख्या: 01 पद

सैलरी

खंडवा मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती में चयनित आवेदक को 19500-62000/- रुपये सैलरी प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक CPCT क्वालिफाइड होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

आयु सीमा

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय खंडवा भर्ती के तहत सहायक ग्रेड 3 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि

Collector Office Khandwa Vacancy 2025 के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3 पद के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भेजने की प्रारंभिक तिथि 13 मई 2025 है एवं अंतिम तिथि 02 जून 2025 है। विभाग द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 17 जून 2025 सुबह 11 बजे से कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला खंडवा में किया जायेगा।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदक का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर होगा।

MP Collector Office Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको खंडवा जिले की ऑफिसियल वेबसाइट https://khandwa.nic.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दी गई भर्ती लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आपको सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांग जन सशक्तिकरण जिला खण्‍डवा अंतर्गत दिव्‍यांग व्‍यक्तियों हेतु रिक्‍त पदों की पूर्ति वॉक-इन-इन्‍टरव्‍यू के माध्‍यम से (दिनांक 17/06/2025 को)करने विषयक विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म और ऑफिसियल नोटिफिकेशन ओपन हो जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपने दस्तावेजों के साथ विभाग के निचे दिए गए पते पर भेजना है।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला खंडवा 450001

महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application Form
Official Notification
Official Website
Latest Post
MP Board 2nd Chance Exam Form 2025
MP BMHRC Recruitment 2025
MP PNST GNMTST Online Form 2025

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment