मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती, ABP फेलो के पद पर होगा चयन, MP Collector Office Damoh Vacancy 2024

मध्य प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय जिला दमोह में ABP फेलो के पद पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल एक माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। MP Collector Office Damoh Vacancy 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 जुलाई 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। आवेदक का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Collector Office Damoh Vacancy 2024

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकांक्षी विकासखंड तेंदूखेड़ा में ABP Fellow के पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। MP Collector Office Damoh Recruitment 2024 के तहत चयनित आवेदको की नियुक्ति 01 वर्ष के लिए होगी। योग्य आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 जुलाई 2024 तक एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ के माध्यम से भर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक को डाटा विश्लेषण एवं प्रस्तुति कौशल में निपुण एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में दक्ष होना चाहिए।
  • आवेदक को सोशल मीडिया के उपयोग से पूर्ण परिचित होना चाहिए।
  • आवेदक को विकास संगठन के साथ कार्य/ इंटर्नशिप का अनुभव तथा कम्युनिकेशन स्किल में दक्ष होना चाहिए।
  • आवेदक को सम्बंधित विकासखंड की स्थानीय बोली का ज्ञान होना चाहिए एवं आवेदक को हिंदी, इंग्लिश बोलने एवं लिखने में दक्षता होना चाहिए।
  • डेवलपमेंट/ रूरल स्ट्रीम में उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 जुलाई 2024 से 27 जुलाई 2024 तक स्वीकार किये जायेंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदक का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

स्टेप 1: सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट https://iforms.mponline.gov.in/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Collector Recruitment के सामने दिखाई दे रहे Apply बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 2: अब आपके सामने जो पेज ओपन होगा, यहाँ आपको Not Registered? Create account पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना है और यदि आपने पहले कभी रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करना है।

स्टेप 3: जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा, जिस पर आपको अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद आपको Current Recruitment पर क्लिक करके Collector Recruitment के सामने दिए गए Apply बटन पर फिर से क्लिक करना है और अपने दस्तावेज अपलोड करके आवेदन फॉर्म की पेमेंट करनी है। इस तरह आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

Apply Online
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment