MP Ayurved College Recruitment 2025: मध्य प्रदेश आयुर्वेद कॉलेज में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से MP Ayurved College Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते है। MP Ayurved College Vacancy 2025 में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 15500-91300 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से आगे दी गई है।

MP Ayurved College Recruitment 2025 Details

पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल द्वारा दिव्यांगजन आवेदकों के लिए स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, म्यूजियम कीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, और विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 तक है।

पद का नामयोग्यतावेतनमान (प्रति माह)
स्टाफ नर्सBSc नर्सिंग / GNM₹28,700 – ₹91,300
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)12वीं + आयुर्वेद फार्मेसी₹28,700 – ₹91,300
म्यूज़ियम कीपरम्यूज़ियम कीपिंग डिप्लोमा/सर्टिफिकेट₹19,500 – ₹62,000
कंप्यूटर ऑपरेटर सहायक12वीं + DCA/PGDCA + CPCT₹19,500 – ₹62,000
पंचकर्म सहायकपंचकर्म सर्टिफिकेट₹19,500 – ₹62,000
लैब असिस्टेंट12वीं + लैब टेक्नीशियन डिप्लोमा₹19,500 – ₹62,000
अटेंडेंट, लैबोरेटरी अटेंडेंट8वीं पास₹15,500 – ₹49,000
OPD अटेंडेंट, क्लीनर8वीं पास₹15,500 – ₹49,000
मिडवाइफ / वार्डबॉय / आया10वीं + ANM₹15,500 – ₹49,000

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन परीक्षा

आवेदक का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथि

योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए अपने आवेदन फॉर्म 15 अप्रैल 2025 तक निचे दिए गए कॉलेज के पते पर डाक द्वारा या स्वयं जाकर जमा करे।

आवेदन फॉर्म जमा करने का पता: कार्यालय, प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, (साइन्स हिल्स, मैनिट के पीछे, कोलार-नेहरू नगर रोड, भोपाल 462003)

MP Ayurved College Recruitment 2025 के लिए आवेदन ऐसे करे-

  • सबसे पहले आपको पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है, नोटिफिकेशन डाउनलोड करके आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
  • नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन करके कॉलेज के पते पर अपना आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने का पता: कार्यालय, प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, (साइन्स हिल्स, मैनिट के पीछे, कोलार-नेहरू नगर रोड, भोपाल 462003)

महत्वपूर्ण लिंक

Download Application Form
Official Notification
Official Website

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment