MP Ayurved College Recruitment 2024: मध्य प्रदेश आयुर्वेद कॉलेज में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोजेक्ट मैनेजर की भर्ती

मध्य प्रदेश पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से MP Ayurved College Recruitment 2024 के लिए आवेदन कर सकते है। MP Ayurved College Vacancy 2024 में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 20000-45000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी। इस भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से आगे दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Ayurved College Recruitment 2024 Details

पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल में डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोजेक्ट मैनेजर के 01 – 01 पदों पर संविदा आधार भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024 तक है।

पद का नामकुल पदसैलरी
प्रोजेक्ट मैनेजर01₹ 45000/-
डाटा एंट्री ऑपरेटर01₹ 20000/-

शैक्षणिक योग्यता

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
प्रोजेक्ट मैनेजरBAMS एवं क्लीनिकल विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन या एमपीएच
डाटा एंट्री ऑपरेटरMCA तथा सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण

आयुसीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Latest Post
MP Jail Vibhag Vacancy 2024
NICL Assistant Recruitment 2024
MP KVS Recruitment 2024

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन परीक्षा

आवेदक का चयन इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।

महत्वपूर्ण तिथि

योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए अपने आवेदन फॉर्म 10 नवंबर 2024 सुबह 11:00 बजे तक निचे दिए गए कॉलेज के पते पर डाक द्वारा या स्वयं जाकर जमा करे।

आवेदन फॉर्म जमा करने का पता: कार्यालय, प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, (साइन्स हिल्स, मैनिट के पीछे, कोलार-नेहरू नगर रोड, भोपाल 462003)

MP Ayurved College Recruitment 2024 के लिए आवेदन ऐसे करे-

  • सबसे पहले आपको पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान (KLSGACI) भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है, नोटिफिकेशन डाउनलोड करके आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
  • नोटिफिकेशन का अच्छे से अध्ययन करके कॉलेज के पते पर अपना आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने का पता: कार्यालय, प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पं. खुशीलाल शर्मा, शासकीय (स्वशासी) आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, (साइन्स हिल्स, मैनिट के पीछे, कोलार-नेहरू नगर रोड, भोपाल 462003)

महत्वपूर्ण लिंक

Download Application Form
Official Notification
Official Website

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment