MP Aviation Recruitment 2024: मध्‍य प्रदेश विमानन संचालनालय भर्ती, अधिकतम आयु 45 वर्ष

मध्य प्रदेश विमानन संचालनालय, भोपाल द्वारा MP Aviation Recruitment 2024 के सम्बन्ध में ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन सहायक ग्रेड 3 और क्लीनर के पदों पर किया जायेगा। MP Aviation Recruitment 2024 के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 07 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश विमानन संचालनालय भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी आगे शेयर की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP Aviation Recruitment 2024 Post Details

मध्य प्रदेश विमानन संचालनालय, भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति के अंतर्गत दिव्यांगजन आवेदकों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।

  • सहायक ग्रेड-3: 01 पद
  • क्लीनर (चतुर्थ श्रेणी): 01 पद

योग्यता (Eligibility)

  1. सहायक ग्रेड-3:
    • हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
    • CPCT प्रमाणपत्र (कम्प्यूटर दक्षता एवं हिंदी टाइपिंग) अनिवार्य।
  2. क्लीनर (चतुर्थ श्रेणी):
    • 8वीं कक्षा उत्तीर्ण।

वेतनमान (Salary)

  • सहायक ग्रेड-3: ₹19,500 – ₹62,000 प्रतिमाह।
  • क्लीनर (चतुर्थ श्रेणी): ₹15,500 – ₹49,000 प्रतिमाह।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 04.08.2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30.09.2024 07 अक्टूबर 2024

MP Aviation Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको एमपी एविएशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर मेनू में Vacancy ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा, इसको डाउनलोड करे।
  • अब नोटिफिकेशन के अंत में दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर, इसे 07.10.2024 शाम 05:00 बजे तक स्वयं या पंजीकृत डाक/रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा निचे दिए गए पते पर भेजें:
  • पता: विमानन संचालनालय, मध्यप्रदेश राजकीय विमानतल (स्टेट हैंगर), राजाभोज विमानतल रोड, भोपाल – 462030 (म.प्र.)

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

Download Application Form
Date Extended Notification
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment