MP Anganwadi Bharti Update: एमपी आंगनवाड़ी भर्ती अंतरिम मेरिट सूची, इस तारीख तक हो सकती है जारी

MP Anganwadi Bharti antarim merit suchi: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती की अंतरिम मेरिट सूची का इन्जार कर रहे आवेदकों के लिए खुशखबरी है। विभाग द्वारा जल्द ही अंतरिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। विभाग द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि से 15 दिन के अंदर किया जाना था, लेकिन 15 दिवस से अधिक हो जाने के बाद भी अभी तक अंतरिम मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब विभाग द्वारा कभी भी अंतरिम मेरिट सूची जारी की जा सकती है। जैसा कि आप जानते होंगे कि मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन फॉर्म भरे गए है। मध्य प्रदेश के सभी आवेदकों को अंतरिम मेरिट सूची का इन्जार है।

अंतरिम मेरिट सूची क्यों नहीं हुई जारी, ये हो सकते है कारण?

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती अंतरिम मेरिट सूची जारी ना होने के दो मुख्य कारण हो सकते है –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1. चूँकि आवेदिकाओं की संख्या 2 लाख से भी अधिक है तो हो सकता है कि मेरिट सूची बनाने की प्रक्रिया धीमी हो। अंतरिम मेरिट सूची जारी होने के बाद आवेदक आपत्ति भी दर्ज कर सकते है, इसलिए विभाग अपने तरफ से कोई गलती नहीं करना चाहता हो।

2. दूसरा कारण यह हो सकता है कि 4 अगस्त से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के दस्तावेज परिक्षण का कार्य प्रारम्भ हो चूका है, जो कि 07 अगस्त तक चलेगा।

इस तारीख तक हो सकती है अंतरिम मेरिट सूची जारी

इस बात की बहुत सम्भावना है कि 07 अगस्त 2025 के बाद कभी भी विभाग द्वारा अंतरिम मेरिट सूची जारी की जा सकती है। अभी आवेदिकाओं को मेरिट सूचि का इन्तजार करना पड़ेगा। जैसे ही अंतिरम मेरिट सूचि से सम्बंधित कोई भी आदेश या नोटिफिकेशन आएगा, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अवगत करवाया जायेगा।

ऑफिसियल वेबसाइट

MP KV No 1 Katni Recruitment 2025

Government Recruitment Analyst and founder of GovtJobs4U. Specializing in MP State and Central exam notifications, eligibility verification, and application guidance based directly on official department sources.

Leave a Comment