महात्मा गाँधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर द्वारा MGMMC Indore Recruitment 2024 के सम्बन्ध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन विभिन्न पदों पर किया जायेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में आगे भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे तिथियां, योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है।
महात्मा गाँधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर (MGMMC) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग इंदौर के अंतर्गत ICMR प्रोजेक्ट के तहत वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरीज साइंटिस्ट बी (मेडिकल) और लैब टेक्नीशयन के पदों पर तथा अन्य प्रोजेक्ट के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट असिस्टेंट – 3 के पदों पर भर्ती निकली है।
पद का नाम
पद संख्या
साइंटिस्ट बी ( मेडिकल )
1
लैब टेक्नीशयन
1
रिसर्च प्रोजेक्ट असिस्टेंट – 3
1
शैक्षणिक योग्यता
पद का नाम
योग्यता
साइंटिस्ट बी (मेडिकल)
एमबीबीएस/बीडीएस/बीवीएससी और एएच + 1 वर्ष का अनुभव।
लैब टेक्नीशयन
एमएलटी/डीएमएलटी में बीएससी/क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी में डिप्लोमा।
रिसर्च प्रोजेक्ट असिस्टेंट–3
जूलॉजी/बॉटनी/बायोकेमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी/सोशल साइंस/सोशल वर्क/पब्लिक हेल्थ/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन + 3 वर्ष का अनुभव।
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 24 सितम्बर 2024 से स्वीकार किये जा रहे है। विभाग को अपने आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2024 है।
MGMMC Indore Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी अंतिम तिथि के पूर्व महात्मा गाँधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के निचे दिए गए पते पर जमा कर सकते है।
पद का नाम
दस्तावेज भेजने का पता
साइंटिस्ट बी ( मेडिकल )
माइक्रोबायोलॉजी विभाग महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर
लैब टेक्नीशयन
माइक्रोबायोलॉजी विभाग महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर
रिसर्च प्रोजेक्ट असिस्टेंट – 3
ICMR-VRDL, महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर
My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.