MP Sarkari Job: मध्य प्रदेश कलेक्टर ऑफिस में निकली भर्ती, सहायक वर्ग 3 के पदों पर होगा चयन

एमपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कलेक्टर कार्यालय द्वारा सहायक वर्ग 3 के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य आवेदक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस भर्ती से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे विस्तार से दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Collector Office Vacancy 2024 Details in Hindi

मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय बुरहानपुर में दिव्यांगजन आवेदकों के लिए सहायक वर्ग 3 के 01 पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 11 दिसंबर 2024 को किया जायेगा। योग्य आवेदक इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 25 नवंबर 2024 तक ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म भेज सकते है। आवेदन करने के लिए पद की शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, आवेदन फीस, आवेदन भेजने की प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की जानकारी आगे दी गई है।

  • पद का नाम: सहायक वर्ग 3
  • कुल पद: 01

सैलरी

कलेक्टर कार्यालय बुरहानपुर के लिए चयनित आवेदक को प्रतिमाह 19500 से 62000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक के पास कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
  • आवेदक CPCT कम से कम 50% अंको के साथ क्वालिफाइड होना चाहिए साथ ही हिंदी टाइपिंग में उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि

योग्य आवेदक एमपी कलेक्टर ऑफिस बुरहानपुर के लिए 29 अक्टूबर 2024 से 25 नवंबर 2024 तक अपने आवेदन फॉर्म उप संचालक, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सश‍क्तिकरण जिला बुरहानपुर – 450331 के पते पर भेज सकते है। इस भर्ती के लिए विभाग द्वारा इंटरव्यू का आयोजन 11 दिसंबर 2024 को किया जायेगा।

आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन समिति द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जायेगा।

Collector Office Burhanpur Vacancy 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको बुरहानपुर जिले की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है।
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करके अच्छे से अध्ययन करे।
  • नोटिफिकेशन फाइल में ही आवेदन फॉर्म भी दिया गया है।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अंतिम तिथि के पूर्व विभाग के निचे दिए गए पते पर भेजें।
  • आवेदन फॉर्म भेजने का पता: उप संचालक, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सश‍क्तिकरण जिला बुरहानपुर – 450331

महत्वपूर्ण लिंक्स

Download Application Form
Official Notification
Official Website

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment