CBSE CTET 2025 Registration: सीटीईटी फरवरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ, हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी

CBSE CTET 2025 Registration: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CBSE CTET Feb 2026 के लिए 27 नवंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से CBSE CTET 2025 Registration कर सकते है। आगे इस पोस्ट में इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CBSE CTET Feb 2026 Notification Details

कक्षा का स्तरशैक्षणिक योग्यता
CTET प्राथमिक स्तर (कक्षा I से V)कम से कम 50% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और दो-वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कम से कम 45% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और NCTE (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया), विनियम 2002 के अनुसार, दो-वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कम से कम 50% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और चार-वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कम से कम 50% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और दो-वर्षीय विशेष शिक्षा डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
CTET जूनियर स्तर (कक्षा VI से VIII)स्नातक और दो-वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 50% अंक, और शिक्षा स्नातक (B.Ed) के अंतिम वर्ष में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
स्नातक में कम से कम 45% अंक, और NCTE द्वारा समय-समय पर जारी मान्यता मानदंड और प्रक्रिया के अनुसार शिक्षा स्नातक (B.Ed) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कम से कम 50% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और चार-वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कम से कम 50% अंकों के साथ 12th या समकक्ष, और चार-वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
स्नातक में कम से कम 50% अंक, और विशेष शिक्षा (B.Ed) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
या
कोई भी उम्मीदवार जिसने NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed प्रोग्राम पूरा किया हो, वह TET/CTET में शामिल होने के योग्य है। इसके अलावा, मौजूदा TET दिशानिर्देशों के अनुसार, जो व्यक्ति NCTE या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (NCTE की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना में निर्दिष्ट) में अध्ययनरत है, वह भी TET/CTET में शामिल होने के लिए योग्य है।
या
स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% अंक या समकक्ष ग्रेड, और तीन-वर्षीय एकीकृत B.Ed.-M.Ed के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्तीर्ण।

आयुसीमा

CBSE CTET 2025 Registration के लिए आयुसीमा निर्धारित नहीं है।

आवेदन फीस

पेपर के प्रकारसामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएसएससी / एसटी / पीएच
एक पेपर के लिए₹1000/-₹500/-
दोनों पेपर (प्राथमिक / जूनियर)₹1200/-₹600/-

महत्वपूर्ण तिथि

CBSE CTET 2025 Registration दिनांक 27/11/2025 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18/12/2025 है। सीटेट फरवरी 2026 आवेदन फॉर्म के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी 18/12/2025 है। CBSE CTET Feb 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन 08/02/2026 को किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CBSE CTET 2025 Registration कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको CTET की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply for CTET Feb-2026 की लिंक पर क्लिक करे, आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करे, रजिस्ट्रेशन पेज में अपनी सामान्य जानकारी भरकर सबमिट करे।
  • अब आपका एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जायेगा, जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल आईडी पर आपको प्राप्त होगा।
  • अब एप्लीकेशन नंबर के द्वारा लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी सबमिट करे।
  • अंत में दस्तावेज अपलोड करके अपने पेपर और केटेगरी के अनुसार फीस जमा करे।
  • आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा, और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इस तरह आप आसानी से CTET 2025 Registration कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

लेटेस्ट पोस्ट: CGPSC Recruitment 2025

My name is Vikram Dewda. I have been blogging and writing content since 2016. I am the founder and content creator of GOVTJOBS4U, where I share government job, recruitment, exam, and career-related information to help students and job aspirants stay updated.

Leave a Comment