MP Bijli Vibhag Bharti 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) द्वारा प्लांट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 90 पदों पर किया जायेगा। योग्य आवेदक MPPGCL की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड भर्ती 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे शेयर की गई है।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025 Detail in Hindi
| पद का नाम | पद कोड | पद संख्या |
|---|---|---|
| प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल) | P01 | 53 |
| प्लांट असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) | P02 | 37 |
| कुल पद | – | 90 पद |
MP Bijli Vibhag Vacancy 2025 Salary
मध्य प्रदेश प्लांट असिस्टेंट भर्ती 2025 के तहत चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 25300 रूपये सैलरी मिलेगी।
MP Bijli Vibhag Recruitment 2025 Educational Qualification
| पद नाम | शैक्षणिक योग्यता / ITI ट्रेड | न्यूनतम अंक (कैटेगरी अनुसार) |
|---|---|---|
| प्लांट असिस्टेंट – मैकेनिकल | हाई स्कूल पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड)- नियमित ITI (SCVT/NCVT) इन ट्रेड्स में से किसी एक में:Machinist, Fitter, Welder, HP Welder, Mechanic Pump, Mechanic Motor Vehicle, Diesel Mechanic | UR/OBC (MP निवासी): 65%– MP विद्युत कंपनी के नियमित कर्मचारी: 60% SC/ST/EWS/PwD (MP निवासी): 55% |
| प्लांट असिस्टेंट – इलेक्ट्रिकल | हाई स्कूल पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड)- नियमित ITI (SCVT/NCVT) इन ट्रेड्स में से किसी एक में: Electrician, Wireman, Electronics, Instrumentation- या 2 वर्षीय National Trade Certificate (Electrical) | UR/OBC (MP निवासी): 65% MP विद्युत कंपनी के नियमित कर्मचारी: 60% SC/ST/EWS/PwD (MP निवासी): 55% |
MP Bijli Vibhag Bharti 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
MP Bijli Vibhag Recruitment 2025 Important Dates
| विज्ञापन जारी करने की तिथि | 27/11/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि | 01/12/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 30/12/2025 |
MP Bijli Vibhag Vacancy 2025 Application Fees
| केटेगरी का नाम | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए | 1200/- रूपये |
| SC/ST/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए | 600/- रूपये |
- आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।
MP Bijli Vibhag Recruitment Form 2025 Documents
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- दसवीं की मार्कशीट
- बारहवीं की मार्कशीट
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट
- मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागु हो तो)
MP Bijli Vibhag Bharti 2025 Selection Process
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2025 के लिए आवेदक का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।
Process to apply for MP Bijli Vibhag Vacancy 2025
- सबसे पहले आपको MPPGCL की ऑफिसियल वेबसाइट https://mppgcl.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Career विकल्प पर क्लिक करके इस भर्ती के नोटिफिकेशन का अध्ययन करे।
- अब यदि आप योग्य है तो नोटिफिकेशन के साथ दी गई Apply Online लिंक पर क्लिक करे।
- अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
- इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर आवेदन फीस जमा करे।
- अंत में फॉर्म सबमिट करे, इस तरह आप आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025: Important Links
लेटेस्ट पोस्ट: CBSE CTET 2025 Registration
