रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ, बिजुरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) ने भर्ती के लिए रोजगार समाचार में भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उम्मदीवारों से संविदात्मक आधार पर शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। यह भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार तिथि 19 जून 2024 को सुबह 9:30 बजे इन पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।
रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ बिजुरी भर्ती विवरण
Ramakrishna Vivekananda Vidyapeeth Bijuri Bharti 2024 के लिए कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है पदों का विवरण एवं शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:
पद का नाम
पदों की संख्या
शैक्षणिक योग्यता
अनुभव
पीआरटी (गणित)
1 पद
संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक और बी.एड.
सीटीईटी वरीयता
पीआरटी (हिंदी)
1 पद
संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक और बी.एड.
सीटीईटी वरीयता
पीआरटी (संस्कृत)
1 पद
संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक और बी.एड.
सीटीईटी वरीयता
पीआरटी (कंप्यूटर)
1 पद
संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक और बी.एड.
सीटीईटी वरीयता
विशेष शिक्षक (प्राथमिक और उच्च स्तर)
1 पद
विशिष्ट योग्यता आवश्यक
संबंधित अनुभव
केजी/मदर-टीचर (महिला)
4 पद
50% अंकों के साथ स्नातक, एनटीटी, मोंटेसरी, बी.एड./डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन
संबंधित अनुभव
यूडीसी
1 पद
किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक, एमएस ऑफिस का ज्ञान, अंग्रेजी में प्रवाह, 62 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड, प्रशासनिक ज्ञान
संबंधित अनुभव
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
वॉक-इन-इंटरव्यू
19 जून 2024
रिपोर्टिंग समय
सुबह 9:30 बजे
रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ बिजुरी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार अपने साथ आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र साथ में लाये।
एक पासपोर्ट आकार की हाल ही में निकली गयी फोटो, मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित फोटोकॉपी पास में रखे।
अनुभव प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी साथ में लाएं।
उम्मदीवारो का साक्षात्कार 19 जून 2024 को सुबह 9:30 बजे से होगा।