NIOS Recruitment 2023: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। NIOS द्वारा ग्रुप A, B और C के अंतर्गत 62 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत निकले पदों के लिए पांचवी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। योग्य आवेदक NIOS की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म भर सकते है।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 30 नवंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 तक भरे जायेंगे। भर्ती से जुडी अधिक जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
NIOS Recruitment 2023 Details
| पद का नाम | कुल पद | सैलरी |
|---|---|---|
| ग्रुप A- डिप्टी डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल) | 01 | 78800-209200/- रूपये |
| ग्रुप A- डिप्टी डायरेक्टर (अकादमिक) | 01 | 78800-209200/- रूपये |
| ग्रुप A- असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) | 02 | 67700-208700/- रूपये |
| ग्रुप A- अकादमिक ऑफिसर | 04 | 56100-177500/- रूपये |
| ग्रुप बी- सेक्शन ऑफिसर | 02 | 44900-142400/- रूपये |
| ग्रुप बी- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | 01 | 44900-142400/- रूपये |
| ग्रुप बी- EDP सुपरवाइजर | 21 | 35400-112400/- रूपये |
| ग्रुप बी- ग्राफिक आर्टिस्ट | 01 | 35400-112400/- रूपये |
| ग्रुप बी- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 01 | 35400-112400/- रूपये |
| ग्रुप सी- असिस्टेंट | 04 | 25500-81100/- रूपये |
| ग्रुप सी- स्टेनोग्राफर | 03 | 25500-81100/- रूपये |
| ग्रुप सी- जूनियर असिस्टेंट | 10 | 19900-63200/- रूपये |
| ग्रुप सी- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 11 | 18000-56900/- रूपये |
योग्यता
| पद का नाम | अधिकतम आयुसीमा | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| ग्रुप A- डिप्टी डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल) | 50 वर्ष | सेकंड क्लास मास्टर डिग्री के साथ 05 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप A- डिप्टी डायरेक्टर (अकादमिक) | 42 वर्ष | सेकंड क्लास मास्टर डिग्री के साथ 05 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप A- असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) | 37 वर्ष | सेकंड क्लास ग्रेजुएशन के साथ 05 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप A- अकादमिक ऑफिसर | 37 वर्ष | मास्टर डिग्री 55% अंको के साथ कंप्यूटर नॉलेज |
| ग्रुप बी- सेक्शन ऑफिसर | 37 वर्ष | सेकंड क्लास ग्रेजुएशन के साथ 05 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप बी- पब्लिक रिलेशन ऑफिसर | 37 वर्ष | सेकंड क्लास मास्टर डिग्री और पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा के साथ 05 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप बी- EDP सुपरवाइजर | 37 वर्ष | बैचलर डिग्री के साथ 03 वर्ष का अनुभव |
| ग्रुप बी- ग्राफिक आर्टिस्ट | 37 वर्ष | डिप्लोमा इन फाइन आर्ट |
| ग्रुप बी- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 30 वर्ष | 03 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा साथ ही 03 वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर नॉलेज |
| ग्रुप सी- असिस्टेंट | 27 वर्ष | बारहवीं के साथ कंप्यूटर पर 8000 key depression per hour स्पीड |
| ग्रुप सी- स्टेनोग्राफर | 27 वर्ष | बारहवीं के साथ शॉर्टहैंड राइटिंग हिंदी या इंग्लिश |
| ग्रुप सी- जूनियर असिस्टेंट | 27 वर्ष | बारहवीं के साथ कंप्यूटर पर 8000 key depression per hour स्पीड |
| ग्रुप सी- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 27 वर्ष | पांचवी कक्षा उत्तीर्ण |
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन फीस
| पोस्ट का प्रकार | आवेदन फीस |
|---|---|
| ग्रुप A (UR/OBC) | 1500/- रूपये |
| ग्रुप B & C (UR/OBC) | 1200/- रूपये |
| ग्रुप A (SC/ST/EWS) | 750/- रूपये |
| ग्रुप B (SC/ST) | 750/- रूपये |
| ग्रुप B & C (EWS) | 600/- रूपये |
| ग्रुप C (SC/ST) | 500/- रूपये |
| ग्रुप A, B & C (दिव्यांग) | 0/- रूपये |
- ऊपर दी गई आवेदन फीस के अलावा आवेदकों को प्रोसेसिंग फीस 50/- रूपये देनी होगी।
NIOS Vacancy 2023 Selection Process (चयन प्रक्रिया)
आवेदक का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू/ कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के द्वारा किया जायेगा।
Process to apply for NIOS Recruitment 2023?
- सबसे पहले आपको NIOS की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.nios.ac.in/ पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Vacancy की लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करे।
- यहाँ आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना है, इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरना है।
- इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करना है।
- इस तरह आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जायेगा।
