मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो, वाहन चालक (व्हीकल ड्राइवर), और चपरासी/अनुचर (भृत्य /अर्दली) के पदों पर किया जायेगा। MPERC Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 फरवरी 2025 से स्वीकार किये जा रहे है। आगे इस पोस्ट में भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।
MPERC Recruitment 2025 Details
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बैकलॉग पदों की पूर्ति हेतु कुल 07 पदों पर भर्ती निकली है।
पद नाम | एससी | एसटी | कुल पद |
---|---|---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो | 01 | 02 | 03 |
वाहन चालक | 00 | 01 | 01 |
भृत्य / अर्दली | 00 | 03 | 03 |
Salary
पद नाम | वेतनमान |
---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो | ₹19,500 – ₹62,000 |
वाहन चालक | ₹19,500 – ₹62,000 |
भृत्य / अर्दली | ₹15,500 – ₹49,000 |
Educational Qualification
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो | बारहवीं के साथ स्टेनोग्राफर परीक्षा तथा कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण |
वाहन चालक | आठवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा वाहन चलाने का वैध लाइसेंस |
भृत्य / अर्दली | आठवीं कक्षा उत्तीर्ण |
Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
पद नाम | आयुसीमा |
---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो | 21 वर्ष से 45 वर्ष |
वाहन चालक | 21 वर्ष से 45 वर्ष |
भृत्य / अर्दली | 18 वर्ष से 45 वर्ष |
Important Dates
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि 27 फरवरी 2025 है तथा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2025 है। आवेदक अपने आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार 26 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक कर सकते है।
Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा।
Selection Process
पद अनुसार आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज परिक्षण के माध्यम से किया जायेगा।
पद नाम | चयन प्रक्रिया |
---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर सह स्टेनो | कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू |
वाहन चालक | स्किल टेस्ट, इंटरव्यू |
भृत्य / अर्दली | इंटरव्यू |
MPERC Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको MPonline की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.mponline.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर IFROM MPONLINE का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
- अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
- इसके पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर आवेदन फीस जमा करे।
- अंत में फॉर्म सबमिट करे, इस तरह आप आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।
Important Links
Apply Online | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |