मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबीएमपी) ने पुलिस आरक्षक संवर्ग सीधी भर्ती परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस परीक्षा के परिणाम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल 87% पदों (जिसमें 14% ओबीसी पद शामिल हैं) का रिजल्ट घोषित किया गया है। शेष 13% ओबीसी के 27% आरक्षण विवाद के कारण होल्ड किए गए हैं (कुल 965 पद)।

इस परीक्षा के लिए कुल 8,65,350 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले चरण में 6,78,496 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पहले चरण का रिजल्ट 7 मार्च 2024 को घोषित हुआ था, जिसमें 58,730 अभ्यर्थी पास हुए थे। दूसरे चरण में 6,446 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट पास किया, जिसमें से 6,144 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली।
पिछली भर्ती में ओबीसी के 27% आरक्षण के साथ रिजल्ट आया था।
पहली बार परीक्षा परिणाम 27% ओबीसी आरक्षण के साथ घोषित हुआ था, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इसे 14% ओबीसी आरक्षण के तहत संशोधित किया गया। इस संशोधन के बाद कुल 965 ओबीसी पदों को होल्ड किया गया।
टोटल पद: 7,411
- भर्ती के लिए पास हुए: 6,144
- होल्ड पद: 965
- शेष पद: 302
पुलिस मुख्यालय द्वारा सत्यापन और जॉइनिंग प्रक्रिया
महिला, होमगार्ड, नगर सैनिक व भूतपूर्व सैनिक संवर्ग में पर्याप्त अभ्यर्थी न मिलने पर कुछ पद ओपन कैटेगरी में बदले गए। कटऑफ, टॉप-10 सूची, मेरिट व अन्य जानकारी मंडल की वेबसाइट (WWW.ESB.MP.GOV.IN) पर उपलब्ध है। अंतिम सत्यापन व जॉइनिंग प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय करेगा, जिसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
इस तरह होल्ड किए गए पद
पद कैटेगरी | रिजल्ट वाले पद | ओबीसी के 13% होल्ड पद |
---|---|---|
विशेष सशस्त्र बल | 2301 | 345 |
जिला पुलिस बल | 3866 | 578 |
रेडियो | 279 | 42 |
महत्तपूर्ण लिंक्स
यहाँ देखे रिजल्ट | Click Here |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |