MP Bijli Vibhag Bharti 2025: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPEZ) जबलपुर में 175 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। एमपी बिजली विभाग भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी, जिन्होंने दसवीं के साथ आईटीआई (NCVT/SCVT) परीक्षा उत्तीर्ण की हो, ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश बिजली विभाग जबलपुर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे। MPEZ Recruitment 2025 से जुडी अधिक जानकारी आगे दी गई है।
MP Bijli Vibhag Bharti 2025 Details in Hindi
ट्रेड का नाम | Gen | SC | ST | OBC | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 21 | 9 | 12 | 16 | 58 |
इलेक्ट्रीशियन | 38 | 16 | 21 | 28 | 103 |
स्टेनोग्राफर (हिंदी) | 05 | 02 | 03 | 04 | 14 |
कुल पद | 64 | 24 | 30 | 40 | 175 |
सैलरी
एमपी बिजली विभाग अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7700 रूपये से 8050 रूपये के मध्य स्टाइपेंड दिया जायेगा।
शैक्षणिक योग्यता
एमपी बिजली विभाग भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी, जिन्होंने दसवीं के साथ सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई (NCVT/SCVT) परीक्षा उत्तीर्ण की हो, ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
आयुसीमा
MPEZ Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
MP Bijli Vibhag Recruitment Notification 2025 के तहत आवेदक का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
Process to apply for MP Bijli Vibhag Recruitment 2025?
- सबसे पहले आपको अप्रेंटिस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इस भर्ती के लिए आवेदकों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
- अपरेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय यदि कोई कठिनाई होती है तो शिक्षुता सलाहकार की ईमेल आईडी [email protected] या फ़ोन नंबर 0755-2985891 पर सम्पर्क कर सकते है।
- आवेदक के पास वैलिड अपरेंटिस रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।