IPPB IT Executive Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती, इस तिथि तक करे ऑनलाइन आवेदन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) द्वारा IPPB IT Executive Recruitment 2024 नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक सरकारी संस्था है, जो सम्पूर्ण भारत में बैंक सेवा प्रदान करती है। IPPB में IT Executive के 54 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 04 मई 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। योग्य आवेदक IPPB की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

IPPB IT Executive Recruitment 2024

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में एग्जीक्यूटिव एसोसिएट कंसलटेंट, एग्जीक्यूटिव कंसलटेंट, और एग्जीक्यूटिव सीनियर कंसलटेंट के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकली है। IPPB IT Executive Recruitment 2024 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आगे दी गई है।

पद का नामपदों की संख्या
एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसलटेंट)28
एग्जीक्यूटिव (कंसलटेंट)21
एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसलटेंट)05
कुल पद54 पद

Salary (सैलरी)

पद का नामसैलरी (CTC)
एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसलटेंट)₹ 1000000/-
एग्जीक्यूटिव (कंसलटेंट)₹ 1500000/-
एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसलटेंट)₹ 2500000/-

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

IPPB IT Executive Recruitment 2024 के लिए आवेदक के कंप्यूटर साइंस या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से सम्बंधित डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही आवेदक के पास कार्य अनुभव भी होना चाहिए। अनुभव और शैक्षणिक योग्यता की विस्तार से जानकारी के लिए इसी पोस्ट में आगे दिए गए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।

Age Limit (आयुसीमा)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के लिए पद के अनुसार आयुसीमा की जानकारी निचे टेबल में दी गई है। आवेदक की आयसीमा की गणना 01 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी।

पद का नामआयुसीमा
एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसलटेंट)22 से 30 वर्ष
एग्जीक्यूटिव (कंसलटेंट)22 से 40 वर्ष
एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसलटेंट)22 से 45 वर्ष
Latest Post
ESIC Recruitment 2024
FACT Apprentice Recruitment 2024
MP ITI Admission 2024
Indian Navy Agniveer Bharti 2024

Application Fees (आवेदन फीस)

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी, और EWS केटेगरी के आवेदकों को 750 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PWD केटेगरी के आवेदकों को 150 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 04 मई 2024 से प्रारम्भ हो चुके है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 मई 2024 है।

IPPB IT Executive Recruitment 2024 के लिए कैसे आवेदन करे?

  • सबसे पहले आपको IPPB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Careers टैब पर क्लिक करे।
  • यहाँ आपको इसी भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाई देगा साथ ही अप्लाई ऑनलाइन की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करे।
  • अब दिखाई दे रहे पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करे।
  • रजिस्ट्रेशन के पश्चात लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरे।
  • अंत में आवेदन फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करे।
  • इस तरह आसानी से आप IPPB IT Executive Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

IPPB IT Executive Recruitment 2024 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Lalita Rajput is an experienced content writer with over 5 years of expertise in writing about the latest government jobs, exam results, admit cards, and government schemes. She also has a keen interest in current affairs. With her experience and in-depth research, she creates informative and high-quality articles for readers.

Leave a Comment