CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force – CISF) द्वारा कांस्टेबल ट्रेड्समेन के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दसवीं पास युवाओ के लिए सीआईएसएफ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 05 मार्च 2025 से 03 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं।
CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025 detail in Hindi
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force – CISF) में पुरुष आवेदकों के लिए कांस्टेबल ट्रेड्समेन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत कुल 1161 पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा।
पद का नाम / ट्रेड | पुरुष | महिला | योग | ESM | कुल योग |
---|---|---|---|---|---|
कांस्टेबल / कुक | 400 | 44 | 444 | 49 | 493 |
कांस्टेबल / मोची | 07 | 01 | 08 | 01 | 09 |
कांस्टेबल / दर्जी | 19 | 02 | 21 | 02 | 23 |
कांस्टेबल / नाई | 163 | 17 | 180 | 19 | 199 |
कांस्टेबल / धोबी | 212 | 24 | 236 | 26 | 262 |
कांस्टेबल / सफाईकर्मी | 123 | 14 | 137 | 15 | 152 |
कांस्टेबल / पेंटर | 02 | 00 | 02 | 00 | 02 |
कांस्टेबल / बढ़ई | 07 | 01 | 08 | 01 | 09 |
कांस्टेबल / इलेक्ट्रिशियन | 04 | 00 | 04 | 00 | 04 |
कांस्टेबल / माली | 04 | 00 | 04 | 00 | 04 |
कांस्टेबल / वेल्डर | 01 | 00 | 01 | 00 | 01 |
कांस्टेबल / चार्ज मैकेनिक | 01 | 00 | 01 | 00 | 01 |
कांस्टेबल / एमपी अटेंडेंट | 02 | 00 | 02 | 00 | 02 |
कुल योग | 945 | 103 | 1048 | 113 | 1161 |
सैलरी (Salary)
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतनमान (Pay Scale) मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- कुशल ट्रेड्स (नाई, मोची, दर्जी, कुक, बढ़ई, माली, पेंटर, चार्ज मैकेनिक, धोबी, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर पंप अटेंडेंट) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। अगर उम्मीदवार ने आईटीआई (ITI) किया है, तो उसे प्राथमिकता मिलेगी।
- अकुशल ट्रेड (सफाईकर्मी) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 मार्च 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 03 अप्रैल 2025
- परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 03 अप्रैल 2025
आवेदन शुल्क (Application Fees)
इस भर्ती के लिए जनरल/ EWS/ ओबीसी केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा SC/ST/ESM केटेगरी के लिए और महिला आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में आवेदकों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test), शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test), लिखित परीक्षा (Written Exam) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) के आधार पर आवेदकों का चयन किया जायेगा।
How to Apply for CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025?
- सबसे पहले CISF आधिकारिक वेबसाइट www.cisf.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन और “Apply Online” के विकल्प पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन में बताये गए अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।