KVS Betul Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैतूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकली है। MP PM Shri KV Betul द्वारा आवेदकों का चयन PGT, TGT, PRT, काउंसलर, प्रशिक्षक और अन्य कई पदों पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। इस भर्ती के लिये आवेदकों को गूगल फॉर्म भरकर इंटरव्यू में शामिल होना है। MP KVS Betul Recruitment 2025 के लिए 20 मार्च 2025 दोपहर 04 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
KVS Betul Recruitment 2025 Details in Hindi
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | सैलरी |
---|---|---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) (वाणिज्य/अंग्रेजी/ हिंदी/ रसायन शास्त्र/ भौतिकी विज्ञान/ जीव विज्ञान/ गणित/ अर्थशास्त्र/ कंप्यूटर विज्ञान) | संबंधित विषय में 50% अंको के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और बीएड उत्तीर्ण। | 27500/- प्रतिमाह |
टीजीटी (हिंदी/ अंग्रेजी/ गणित/ संस्कृत/ विज्ञान/ सामाजिक अध्ययन) | 50% अंको के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण साथ ही बीएड परीक्षा उत्तीर्ण। | 26250/- प्रतिमाह |
प्राथमिक शिक्षक | 50% अंको के साथ 12th कक्षा उत्तीर्ण साथ ही डीएड या बीएड परीक्षा उत्तीर्ण। | 21250/- प्रतिमाह |
कंप्यूटर प्रशिक्षक (प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं हेतु) | कंप्यूटर साइंस विषय में डिग्री या मास्टर डिग्री। | 21250-26250/- प्रतिमाह |
योग प्रशिक्षक | योग में डिग्री या डिप्लोमा | 21250/- प्रतिमाह |
विशेष शिक्षक | बीएड (स्पेशल एजुकेशन) परीक्षा उत्तीर्ण। | 21250/- प्रतिमाह |
परामर्शदाता (काउन्सलर) | मनोविज्ञान विषय से ग्रेजुएशन | 26250/- प्रतिमाह |
नर्स | बीएससी/एमएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा | 750 प्रतिदिन |
खेल कोच | फिजिकल एजुकेशन में डिग्री | 21250/- प्रतिमाह |
डांस कोच | डांस में ग्रेजुएशन | 21250/- प्रतिमाह |
इंटरव्यू तिथि
योग्य आवेदकों को गूगल फॉर्म भरकर नियत तिथि पर इंटरव्यू में शामिल होना है।
पद का नाम | इंटरव्यू तिथि |
---|---|
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), टीजीटी, विशेष शिक्षक, आर्ट कोच, खेल कोच, योग प्रशिक्षक | 21 मार्च 2025 |
प्राथमिक शिक्षक, कंप्यूटर प्रशिक्षक, स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) कंप्यूटर साइंस, काउन्सलर, डांस प्रशिक्षक | 22 मार्च 2025 |
आयुसीमा
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथि
योग्य आवेदकों को गूगल फॉर्म भरकर नियत तिथि पर इंटरव्यू में शामिल होना है।
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया
MP KVS Betul Recruitment Notification 2025 के तहत आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
Process to apply for KVS Betul Recruitment 2025
- सबसे पहले आपको MP KVS Betul की ऑफिसियल वेबसाइट https://betul.kvs.ac.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Announcements टेब में Advertisement for contractual teacher 2025-26 पर क्लिक करे।
- अपनी योग्यता चेक करके निचे दी गई गूगल फॉर्म लिंक Apply Online से आवेदन फॉर्म भरे और अपने दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू की नियत तिथि पर निचे दिए गए विद्यालय के पते पर उपस्थित रहे।
- इंटरव्यू का स्थल: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आबकारी कार्यालय के सामने, बैतूल, गंज बैतूल, पिन – 460001