MP DRDE Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत मध्य प्रदेश रक्षा अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (MP DRDE) द्वारा जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में आवेदकों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
MP DRDE Recruitment 2025 Post Details
मध्य प्रदेश रक्षा अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान भर्ती के लिए योग्य आवेदक अपने आवेदन फॉर्म के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित रक्षा अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (DRDE) में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है। MP DRDE Recruitment 2025 के तहत चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 37 हजार से 67 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
DRDO जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) | 03 पद |
DRDO रिसर्च एसोसिएट | 02 पद |
Salary
इस भर्ती में चयनित आवेदक को प्रतिमाह 37 हजार रूपये से 67 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
Qualification
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
DRDO जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) | एमएससी |
DRDO रिसर्च एसोसिएट | पीएचडी |
Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना चाहिए। जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष और रिसर्च एसोसिएट के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी।
Application Fees
इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क है।
Selection Process
MP DRDE भर्ती 2025 के लिए आवेदक का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
Process to apply for MP DRDE Recruitment 2025?
स्टेप 1: सबसे पहले आपको DRDO की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.drdo.gov.in/drdo/ पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Whats new का सेक्शन दिखाई देगा।
स्टेप 2: इस सेक्शन में इस भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन दिया गया है, नोटिफिकेशन में ही आवेदन फॉर्म भी दिया गया है।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर उसमे अपनी जानकारी भरे और अपने दस्तावेजों के साथ निचे दिए गए पते पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।
स्टेप 4: इंटरव्यू का स्थल: Main Gate Reception, DRDO, Jhansi Road, Gwalior 474002
Important Dates
पद का नाम | इंटरव्यू तिथि |
---|---|
DRDO जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) | 18 फरवरी 2025 |
DRDO रिसर्च एसोसिएट | 18-19 फरवरी 2025 |